/ Oct 17, 2026

बीजेपी सांसद सुभाष बराला का रोहतक लोकसभा सीट को लेकर बड़ा ब्यान..बोले पार्टी के पास कई चेहरे

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)– हरियाणा में लोकसभा की 10 में से 6 सीटों की घोषणा के बाद पूरे प्रदेश की सबसे हॉट सीट रोहतक पर अभी तक बीजेपी ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है,जिसको लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा है कि सीट पर चुनाव लड़ने वालों की लंबी कतार है,लेकिन वर्तमान समय के आधार पर चुनाव में लड़ने वाले प्रत्याशी का चयन होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी समय समय पर प्रयोग करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा पर 5 से 6 लोग चुनाव लड़ने की लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व प्रत्याशी का चुनाव करता है। साथ ही उन्होंने बृजेंद्र सिंह और दुष्यंत चौटाला के पार्टी से अलग होने से इसका प्रभाव पार्टी पर नहीं पड़ने की बात कही है।
हरियाणा की सबसे हॉट सीट रोहतक लोकसभा सीट पर वर्तमान सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा या फिर अन्य चुनाव लड़ेगा इसको लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि पार्टी में चुनाव लड़ने वालों की कमी नहीं है और प्रत्येक विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले  5 से 6 प्रत्यासी है।उन्होंने कहा कि पार्टी पुराने और नए चेहरों को चुनाव लड़वा सकती है।उन्होंने कहा कि चुनाव में टिकट देने की प्रक्रिया शीर्ष नेतृत्व करता है।सुभाष बराला शुक्रवार को  हुड्डा कॉम्प्लेक्स स्थित  बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।
वही दूसरी ओर अचानक से हुए घटनाक्रम में मनोहर लाल खट्टर द्वारा इस्तीफा देने पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी समय-समय पर प्रयोग करती रहती है और यह संगठनात्मक कार्य है। साथ ही उन्होंने बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में जाने और दुष्यंत चौटाला से गठबंधन टूटने पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनके चले जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। गौरतलब है कि हरियाणा में 6 सीटों की घोषणा हो चुकी है लेकिन चार सीटों की घोषणा नहीं हो पाई है जिनमें से प्रदेश की सबसे हॉट सीट रोहतक भी शामिल है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.