चिंतपूर्णी,विकास शर्मा(TSN)-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी और पूजा अर्चना की।इस अवसर पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा अर्चना कराई।
इस मौके पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा,पूर्व एमएलए बलवीर सिंह चौधरी,प्रदेश सचिव सुमित शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया,भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मन्हास सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
