/ Sep 06, 2026

सुक्खू सरकार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हमला, भर्ती प्रक्रिया और चुनावी वादों पर उठाए सवाल

सोलन-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अर्की में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार रोजगार, प्रशासन और आर्थिक प्रबंधन के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां और रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया था,लेकिन सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने के बाद भी इन घोषणाओं पर कोई ठोस प्रगति दिखाई नहीं दी। बिंदल ने आरोप लगाया कि नियमित और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के बजाय नियुक्तियों में पक्षपात और बैकडोर एंट्री को बढ़ावा दिया जा रहा है।उनके अनुसार इससे मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में निराशा का माहौल है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि प्रदेश में रोजगार सृजन के लिए सरकार की ओर से कोई प्रभावी नीति लागू नहीं की गई, जिससे शिक्षित युवाओं को नए अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार को पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित कर युवाओं का विश्वास बहाल करना चाहिए।डॉ.बिंदल ने हाल ही में संपन्न जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि नौ जिलों में हुए चुनावों में आठ जिलों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत जनता के बदलते राजनीतिक रुझान का संकेत है।उनके अनुसार ये परिणाम कांग्रेस सरकार के प्रति बढ़ते असंतोष को दर्शाते हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प के साथ जनता के बीच जाने का आह्वान किया।साथ ही कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राज्य सरकार की कथित वादाखिलाफी,बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लोगों के सामने रखेंगे तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ.राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,टांडा में बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों संस्थानों में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने...

धान सीजन से पहले राइस मिलर्स ने कसी कमर, मांगें पूरी न हुईं तो खरीद से रहेंगे दूर

कैथल-:हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्स एंड डिलर्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को कैथल में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रदेशभर से राइस मिलर्स और डिलर्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने की।आगामी धान सीजन को लेकर बैठक में सीएमआर की नई नीति,एक्सटेंशन,लंबित कार्य एवं भुगतान,...

2029 तक भी नहीं टिकेगी मोदी सरकार! गुरदीप सिंह सप्पल का दावा, बोले- जातिगत जनगणना को फेल करने की साजिश

शिमला/संजू-:एआईसीसी के स्थायी सदस्य और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर जातिगत जनगणना, बेरोजगारी,शिक्षा और देश के मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक हालात को लेकर निशाना साधा।सप्पल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दबाव और जनता की मांग के चलते केंद्र सरकार को...

आईआईटी मंडी का दावा: गोरखा भूकंप के बाद कमजोर हुआ लांगटांग ग्लेशियर, अब टूटा हिस्सा बना तबाही का कारण

मंडी/धर्मवीर-:नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और ग्लेशियर टूटने की घटना को लेकर आईआईटी मंडी के शोधकर्ता ने अहम दावा किया है।संस्थान के सैटेलाइट इमेजिंग और भूविज्ञान शोधकर्ता प्रो.डॉ. डेरिक्स पी.शुक्ला के अनुसार,हिमालय क्षेत्र में स्थित लांगटांग ग्लेशियर के टूटने की प्रमुख वजह जलवायु परिवर्तन नहीं, बल्कि अप्रैल 2015 में नेपाल में आया...

किन्नौर कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, जिला व तीनों ब्लॉक कमेटियां भंग; निगम भंडारी पर भरोसा कायम

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया के बीच किन्नौर जिले में बड़ा फैसला लिया गया है।कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ कल्पा,निचार और पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।इस संबंध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अधिसूचना जारी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.