बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना…पूर्व CM शांता कुमार के सवाल का दिया ये जवाब

ऊना:राकेश ( TSN)- हिमाचल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने पार्टी ऑफिस में एक प्रेस वार्ता की मीडिया से रूबरू होते हुए राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा के चुनाव में सरकारी मशीनरी का इस्तमाल किया गया. बिंदल ने कहा की हिमाचल में कांग्रेस की सरकार होते हुए भी कांग्रेस पार्टी प्रदेश के चार लोकसभा चुनाव हारी है.
उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा में से 61 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस चुनाव हारी है. हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों आते हैं, लेकिन जहां से भी वह कांग्रेस उम्मीदवार को नहीं जिता सके. भाजपा ने हमीरपुर लोकसभा सीट भी  दो लाख वोटो से यह सीट जीती है. हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से 17 विधानसभा में से 16 विधानसभा क्षेत्र से अनुराग ठाकुर ने जीत दर्ज की है।
18 माह में प्रदेश 10 साल पीछे चला गया :  बिंदल 
 राजीव बिंदल ने  कहा की मंडी लोकसभा सीट से लोक निर्माण मंत्री को इन्होंने चुनावी मैदान में उतारा और मंत्री रहते हुए भी वह भी लोकसभा का चुनाव नहीं जीत सके .वही शिमला सीट को लेकर कांग्रेस काफी उत्साहित थी, वहा भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा.बिंदल ने कहा की सरकार अपने कार्यकाल में लोकसभा चुनाव की चारों सीट हारी है. उन्होंने कहा कि 18 माह के कार्यकाल के अंदर प्रदेश 10 साल पीछे चला गया है कोई विकास का काम शुरू नहीं हुआ है अब सरकार 800 स्कूल बंद करने का प्लान बना रही है क्योंकि सरकार कम संख्या वाले बच्चों के स्कूलों को भी मर्ज कर  बंद करने की तैयारी कर रही है उन्होंने कहा की सरकार सत्ता में है और 125 यूनिट बिजली भी अब बंद कर दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के सवाल का उत्तर देते हुए राजीव बिंदल ने कहा कि शांता कुमार हमारे मार्गदर्शक है. पार्टी को हर समय चिंता करनी चाहिए और पार्टी चिंतन से ही आगे बढ़ रही है.पार्टी से बाहर का व्यक्ति पार्टी को नसीहत दे रहा है तो वह जय जरूर बोले कि मेरा पार्टी पर कोई हक नहीं है पर मैं अपना सुझाव दे रहा हूं पार्टी को धोखा देकर पार्टी से चुनाव विरोध में लड़ के उसके बाद नसीहत देते हैं तो वह पहले अपने गिरेबान में झांक ले वहीं पार्टी के खिलाफ बयान देने वाले नेताओं के मामले पर उन्होंने  इसको चिंतन करने की बात कही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.