/ Oct 16, 2026

हिमाचल में 27 मार्च को भाजपा का बड़ा प्रदर्शन.. सरकार के खिलाफ विधानसभा का करेगी घेराव

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल में 27 मार्च को भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा का घेराव करेगी.शिमला में संयुक प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर जुटेंगे और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे.

सरकार के पास झूठ बोलने में PhD-डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार है.उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जनता त्रस्त है और सरकार मस्त.चुनाव के समय कांग्रेस जिन वायदों को लेकर आई थी उनसे पीछे हट गई है.इस सरकार के पास झूठ बोलने में PhD है.राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने तय किया है कि 27 मार्च को सरकार की इन जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा का घेराव करेगी

प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई-जयराम

वहीं,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्यपाल की अभिभाषण में झूठ पेश किया.प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है.प्रदेश में भू माफिया स्क्रैप माफिया ट्रांसफर माफिया का राज चल रहा है.सदन के भीतर मुद्दे विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे हैं लेकिन सरकार गंभीर नहीं है.ऐसे में विपक्ष अब सदन के बाहर भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगा.वहीं,मंदिरों से सरकारी योजनाओं के लिए पैसा मांगे जाने के मामले पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार है आपदा के समय मंदिरों से अंशदान लेती रही है लेकिन वर्तमान सरकार मंदिरों के पैसे से सरकारी योजनाएं चलाना चाहती है.उन्होंने कहा कि सरकार के लोग मंदिरों से पैसा लेने के बाद से मुकर रहे हैं,लेकिन हणोगी मंदिर,नैना देवी और ज्वालाजी मंदिर से पैसा लिया गया है. जयराम ठाकुर ने कहा की विरोध इसलिए है कि सरकार सनातनियों के चढ़ावे से सरकारी खजाना भरना चाहती है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.