जींद अस्पताल में शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट…मरीजों को उपलब्ध होगी प्लेटलेट्स की सुविधा

जींद : चन्द्रिका ( TSN)- जिला के मरीजों के लिए खुशखबरी है। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में ही लोग प्लेटलेट्स, प्लाजमा, पीआरबीसी व क्रॉयोप्रेसीपिटेंट कंपोनेंट चढ़वा सकते हैं। इसके लिए नागरिक अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की शुरूआत कर दी गई है।
शुक्रवार को जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने यूनिट का शुभारंभ किया। उनके साथ सीएमओ डा. गोपाल गोयल, पीएमओ डा. जितेंद्र कादियान, डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला, डिप्टी सीएमओ डा. पालेराम कटारिया, डिप्टी सीएमओ डा. रमेश पांचाल, आईएमए प्रधान डा. बिजेंद्र ढांडा, डा. संतलाल, डा. संकल्प, डा. जितेंद्र, डा. शिप्रा, डा. मनजीत सहित अन्य चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहे।
जिस मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत होगी, उसे मिलेगी प्लेटलेट्स
जिन लोगों में खून की कमी होती है, उन्हें नागरिक अस्पताल में पूरा खून चढ़ाया जाता है। अस्पताल में अब बल्ड कंपोनेंट सैपरेटर मशीन है तो वह खून के अंदर सभी कंपोनेंट को अलग-अलग कर देती है। इसके बाद जिस मरीज को जिस कंपोनेंट की जरूरत होगी, उसको वही चढ़ाया जा सकता है। डेंगू के दौरान मरीज में प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट मशीन खून से प्लेटलेट्स भी अलग कर देती है। इसके बाद मरीज को प्लेट्लेट्स चढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा जिन मरीजों में खून की कमी होती है उनको आरबीसी की जरूरत होती है। इसके बाद मरीजों को केवल आरबीसी ही चढ़ाया जा सकता है। इस मशीन द्वारा प्लाजमा भी अलग किया जाता है। किसी दूसरे मरीज का प्लाजमा भी दूसरे मरीज को चढ़ाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग को इस मशीन की बहुत जरूरत थी। इस मशीन की कमी के कारण काफी मरीजों को दूसरे जिलों में रेफर करना पड़ता था। अब मशीन शुरू होने के बाद जिले के मरीजों को काफी लाभ होगा।
ऐसे करती है मशीन काम
ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट ब्लड की एक यूनिट से प्लेटलेट्स, प्लाजमा, पीआरबीसी व क्रॉयोप्रोसीपिटेट कंपोनेंट को अलग-अलग करती है। जिस व्यक्ति को जिस भी कंपोनेंट की जरूरत होती है, उसी कंपोनेंट का प्रयोग मरीज के लिए किया जा सकता है। अभी तक नागरिक अस्पताल में मरीजों को कंपोनेंट की बजाय पूरी ब्लड की यूनिट ही चढ़ाई जाती है। इससे मरीज को जो लाभ मिलना होता है, वह नहीं मिल पाता और पूरी यूनिट की खप्त भी हो जाती है। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट नहीं होने के कारण नागरिक अस्पताल में रक्त की खप्त भी ज्यादा होती थी। इस मशीन के शुरू होने के बाद अस्पताल में एक यूनिट रक्त तीन लोगों के काम आ सकेगी।
सीएमओ डा. गोपाल गोयल ने दी जानकारी 
सीएमओ डा. गोपाल गोयल ने बताया कि अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट मिली थी। शुक्रवार को इस मशीन का विधिवत रूप से शुभारंभ कर दिया गया है। डेंगू होने पर मरीज में प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। ऐसे में मरीजों को नागरिक अस्पताल में भी प्लेटलेट्स चढ़ाई जा सकेंगी। इस मशीन के शुरू होने से जींदवासियों को बहुत फायदा पहुंचेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.