हिमाचल प्रदेश में 22 व 23 जनवरी को बारिश व बर्फबारी की संभावना…तापमान सामान्य से अधिक

शिमला, संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा. जिसके चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी व मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।प्रदेश में 22जनवरी की की रात्रि से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका मुख्यतः असर दो दिन तक देखने को मिलेगा।
बता दें कि 24 जनवरी से फिर प्रदेश में मौसम साफ साफ रहेगा।23 जनवरी को प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा जिससे तापमानों में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।गत 24 घण्टों के दौरान सबसे अधिक तापमान पांवटा साहिब में 25 डिग्री दर्ज किया गया वहीं कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइन्स 5.9 रहा।वहीं 24 जनवरी तक मैदानी क्षेत्रों में कोहरे से राहत रहेगी।राजधानी में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे.
 मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा का कहना ये 
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि गत 24 घण्टों के दौरान किन्नौर के मोरंग में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है।प्रदेश मैं तापमान 3 से 5 डिग्री सामान्य से अधिक बने हुए हैं ।प्रदेश में 20 व 21जनवरी को किन्नौर, लाहौल स्पीति, शिमला व कुल्लू में हल्की बर्फबारी की संभावना है।वहीं22 जनवरी की मध्य रात्रि  प्रदेश में  पश्चिमी विकशॉप सक्रिय होगा.जिसका मुख्यतः असर 23 जनवरी को देखने को मिलेगा.सिरमौर, सोलन,बिलासपुर इन क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है.वहीं पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किन्नौर, लाहौल स्पीति, शिमला,कुल्लू, मंडी व सिरमौर,के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बराबरी होने की संभावना है।चंबा,कांगड़ा व हमीरपुर में हल्की बारिश हो सकती है।तापमानों में अधिक बदलाव देखने को नही मिलेगा।
आगामी दिनों में ऐसा रहेगा मौसम 
24 जनवरी से प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।कोल्ड वेव का कोई अलर्ट जारी नही किया गया ।कुफरी व नारकंडा में हल्की बर्फबारी हो सकती है।शिमला में बर्फबारी की संभावना बहुत कम है।वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों  में लहौलस्पिति किन्नौर व मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।23 जनवरी तक कोहरे से भी राहत मिलेगी वहीं 24 जनवरी से फिर मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की संभावना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.