अंबाला (एकता): हरियाणा में फिर से मौसम का मिजाज बदल रहा है। बारिश के लगातार आसार बन रहे हैं। जिससे लोगों को अब सुबह और शाम ठंडक महसूस होने लगी है। सूत्रों के मुताबिक दोपहर में अभी थोड़ा लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में और बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा में बारिश की संभावना बन रही है। जिसके चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। मानसून में प्रदेश के 16 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की की गई। गौरतलब है कि हरियाणा में 26 जून को मानसून ने दस्तक दी थी, उसके बाद 30 सितंबर को उसकी विदाई हुई। इस बार काफी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा बारिश हिसार जिले में 60mm दर्ज की गई। फतेहाबाद में 60mm, सिरसा में 0.5mm, बालसमंद में 34.5mm , कुरुक्षेत्र में 3mm और यमुनानगर में 20mm बारिश दर्ज की गई।