चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर साल 2024 में उनकी पार्टी हरियाणा में सरकार बनाती है तो 4 उपमुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव कुमारी शैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के उस सुझाव को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस हरियाणा में चार उपमुख्यमंत्री बना सकती है।
जानकारी के मुताबिक कुमारी शैलजा ने कहा कि चार उपमुख्यमंत्री रखने की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान को राज्य के 36 समुदायों में से मुख्यमंत्री का Selection करना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीत का दावा किया।
उन्होंने कहा कि 4 राज्यों राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि वह एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं। कांग्रेस पार्टी सभी वर्ग को एक साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूर्ण रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी और विधायक व पार्टी तय करेगी कि किसको मुख्यमंत्री बनना है।
जानेें कौन हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा (जन्म 15 सितंबर 1947) वह स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय संविधान सभा के सदस्य रहे रणबीर सिंह हुड्डा के पुत्र तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक राजनेता हैं। वे मार्च 2005 से अक्टूबर 2014 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।
