/ Oct 17, 2026

14 महीने सलाहकारों की मानते रहे सीएम, जाने वाली नहीं जा चुकी है सुक्खू सरकार-जयराम

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश की सुक्खू सरकार से सत्ता छिनने का दावा किया है। यह दावा जयराम ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की चुनावी प्रचार के लिए पड्डल मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान किया है।
 अपने संबोधन में जयराम ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं कि यह सरकार जाने वाली है। लेकिन उनके अनुसार यह सरकार सत्ता से जा चुकी है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरते हुए कहा कि सीएम 14 महीने तक अपने सलाहकारों की मानते रहे। सुक्खु ने विधायकों की कोई बात नहीं सुनी और अपने विधायकों को लगातार जलील करते रहे। अपने आत्म सम्मान के लिए जब विधायक खड़े हुए तो इसका नतीजा उन्हें राज्यसभा चुनाव में भुगतना पड़ा। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी न्यायालय में भगवान राम के अस्तित्व व राम मंदिर के विरोध में लड़ते रहे। भगवान राम ने कांग्रेस का साथ नहीं दिया और कांग्रेस बहुमत होने के बाद भी हार गई।वहीं रैली के दौरान अपने संबोधन में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि अपनी मेहनत व योग्यता के दम पर उन्होंने पदमश्री सहित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं। हिमाचल की जनता के प्यार, विश्वास और उम्मीदों ने उन्हें यह मौका दिया है। चुनाव जीतने के बाद जनता के इस विश्वास पर वे खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगी और इस संसदीय क्षेत्र में उम्मीदों से ज्यादा जनता के काम आएंगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

गारंटियां अधूरी,योजनाएं बंद—जनता के सवालों से बचने के लिए नए जिलों का मुद्दा उठा रही सरकार: जयराम ठाकुर

चंबा-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा प्रवास के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सरकार की नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए नए जिलों के गठन का मुद्दा उठा रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक हितों...

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.