/ Oct 17, 2026

सीएम मिडिया एडवाइजर बोले नेता प्रतिपक्ष ने न 5 साल CM रहते अर्थव्यवस्था के लिए उठाए कदम

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना तीसरा बजट पेश कर चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला था.इस दौरान नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 5 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे लेकिन प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया.

अब केंद्र के समक्ष हिमाचल के हितो की नहीं कर रहे पैरवी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखों ने बजट सेशन में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट पेश किया है.यह बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला है.ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना सरकार के प्राथमिकता रहा है.नरेश चौहान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के तीसरे बजट को सभी के हित का बजट बताया है.वहीं,इस दौरान प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है.नरेश चौहान ने कहा कि जयराम ठाकुर 5 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन उन्होंने प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए.उन्होंने कोई कदम उठाए हैं तो जयराम ठाकुर को इसकी जानकारी देनी चाहिए.केंद्र में भाजपा की सरकार है सभी सांसद भाजपा के हैं लेकिन केंद्र से प्रदेश को कोई भी मदद दिलाने के लिए भाजपा और नेता प्रतिपक्ष की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहे हैं.

संगठन विस्तार को लेकर कहा ये

संगठन विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी आला नेताओं से बातचीत की है.नरेश चौहान ने कहा कि बजट सत्र को देखते हुए संगठन बनाने के काम में देरी हुई.उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि अब जल्द ही प्रदेश में नए संगठन का निर्माण होगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.