14 जनवरी, सोनीपत—दिल्ली में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है. ऐसे में हरियाणा के बीजेपी नेता लगातार दिल्ली के चुनावी रण में अपने बयानों से इस संग्राम को और भी दिलचस्प बनाने में लगे है. आज सोनीपत पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विरोधी दल के नेताओं पर कटाक्ष किया. उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर जुबानी हमला बोला. वहीं मुख्यमंत्री ने लोहड़ी और मकर संक्रांति की देशवासियों को शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आपके पड़ोस में एक बहरूपिया बैठा है उसका इलाज कर दो जैसे हरियाणा में कांग्रेस का किया है.आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोनीपत के गन्नौर स्तिथ गुप्ति धाम जैन मंदिर में अभिनंदन समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम किया.हरियाणा में किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस को फ्री काम करने का काम किया गया , तो पंचायत की जमीनों पर मकान बनाने वालों के लिए विधानसभा में बिल लाकर डीसी रेट पर उनसे लेकर उनके नाम जमीन की कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोलते हुए नजर आए.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2014 से पहले नौकरियों को बेचने वाले लोगों को जनता ने आईना दिखाने का काम किया.बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को नौकरी दी गई. आज गरीब का बच्चा सिर ऊंचा करके चल रहा है क्योंकि उसे सरकारी नौकरी मिल रही है.पिछले दस सालों में हरियाणा में मजबूत विकास कार्य हुए है गरीब के हितों के लिए सरकार काम कर रही है.सौ सौ गज के प्लॉट गरीबों को 1 लाख प्लाट देने का काम हम करेंगे.
