करनाल,26फरवरी -करनाल में कांग्रेस नेताओं पर दबाव डाले जाने के आरोपों के सवाल पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि जब पल्ले में कुछ न रहा हो,तो कुछ न कुछ आरोप तो लगाना ही है।अब थोड़े दिन के बाद कहेंगे कि ईवीएम हैक कर ली। जब कांग्रेस की हाईकोर कमेटी की मीटिंग हुई थी तो उसमें उनका सबसे बड़ा एजेंडा था,लेकिन उसके अंदर प्रत्याशियों पर कोई चर्चा नहीं हुई, उसके अंदर चर्चा हुई कि चुनाव बलैट पेपर पर होने चाहिए। चुनाव आयोग ने सभी दलों के प्रत्याशियों को बुलाया और उनसे बात की।
कोर्ट ने भी कांग्रेस को लगाई थी लताड़
सीएम नायब सैनी ने कहा कि माननीय कोर्ट कई बार कांग्रेस को लताड़ भी लगा चुका है कि कांग्रेस नेता किस प्रकार के बेहुदा ब्यान देते है।किस प्रकार की बेहुदा बाते करते है कि ईवीएम हैक हो जाएगी।जहां पर कांग्रेस की सरकार बनती है वहां तो ईवीएम हैक नहीं होती। जब आप काम नहीं करते तो लोग आपको नकार देते है।
पंजाब में आएगी भाजपा सरकार
सीएम ने कहा कि अब हिमाचल में और पंजाब में देखना, आम आदमी पार्टी का सुपड़ा साफ हो जाएगा।पंजाब में भी सरकार भाजपा की बनेगे और बड़े बहुमत के साथ बनेगी, क्याेंकि वहां की सरकार लोगों को सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई है।पंजाब में लोगों को झूठे प्रलोभन दिए गए,झूठे वायदे किए गए और सिर्फ वोट लेने का ही काम किया गया।अब केजरीवाल के चेहरे से दिल्ली में नकाब उतर चुका है और अब पंजाब में भी उतरेगा।हरियाणा ही नहीं देश के बड़े नेता भी होंगे भाजपा में शामिल.सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के ही नहीं बल्कि देश के बड़े बड़े नेता पीएम मोदी की नीतियों को फॉलो कर रहे है।वे भी इस बात को लेकर चर्चा करते है कि मोदी ठीक काम कर रहे है।परंतु उनकी मजबूरी होती है विरोध करना। लेकिन वे भी रास्ता खोज रहे और बड़ी संख्या में नेता भाजपा में होंगे।
विदेश जाने के लिए डोंकी रूट से बचें
डोंकी से युवाओं को विदेश भेजने वाले एजेंटों के सवाल पर सीएम ने कहा कि डोंकी से युवाओं को विदेश में भेजने का काम किया जाता है,अवैध तरीके से विदेश जाने में जान का खतरा भी बना रहता है और डोंकी मार्ग से जाने में बहुत ज्यादा प्रताड़ित भी होना पड़ता है। हमारे युवाओं से अपील है कि वे इस तरह का रास्ता न अपनाए।हमने विदेश सहयोग विभाग बना रखा है उसके माध्यम से युवाओं को बाहर भेजने का काम करते है और अब तक 500 से ज्यादा युवाओं को विदेश भेजने का काम किया है।जिन एजेंटो ने गलत तरीके से काम किया है उनके खिलाफ एक्शन होगा।
महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री पर 25% तक टैक्स में छूट
सीएम ने कहा कि जो मकान की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम होगी,उसके टेक्स पर 25 प्रतिशत तक की रिबेट दी जाएगी। जिन अवैध कालोनियों को वैध किया है,उनमें कुछ जगह अवैध है,उनको भी वैध करने का काम किया जाएगा।
