शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली को पानी देने वाले मामले को लेकर कहा कि हिमाचल प्रदेश पानी देने कों तैयार है.इसको लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से अधिकारियो कों आदेश दे दिए गए.और इसके विषय मे उन्होंने वकीलों कों सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देने के लिए कहा है.
सीएम सुक्खू ने कहा कि ज़ब हमने पानी छोड़ने के आदेश दे दिए है तो सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लताड़ लगाई है यह समझ नहीं आ रहा है पानी हरियाणा से होकर जाना है उन्होंने कहा कि दिल्ली देश कि राजधानी है वहाँ देश के लोग रहते है हिमाचल दिल्ली कों अतिरिक्त पानी देने कों भी तैयार है पानी देना पुण्य काम है. CM सुक्खू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने किन परिस्थितियों यह फटकार लगाई है जब हिमाचल प्रदेश पानी देने कों तैयार है. सुप्रीम कोर्ट को किसने गलत जानकारी दी है वो इसके बारे मे जानकारी जुटाएंगे.
