समोसा विवाद पर CM के मीडिया सलाहकार और डीजी CID ने दिया ये जवाब

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार एक के बाद एक विवादों से घिरती जा रही है। नया विवाद सीएम सुक्खू के नाश्ते के लिए मंगाए गए समोसे उनके स्टाफ को परोसे जाने पर बवाल मच गया है। मामला यहां तक बढ़ गया कि CID के बड़े अधिकारी से इसकी जांच तक कराई गई।मामला 21 अक्टूबर का है और मामले पर सीआईडी की जांच शुरू हो गई है तो भाजपा भी मुद्दे को  भुनाने में पीछे नहीं हैं.जबकि सरकार की तरफ से इसे गलत प्रचार बताया जा रहा है।भाजपा ने समोसा विवाद पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है और सुक्खू सरकार पर विकास की चिंता के बजाय समोसे की चिंता करने की बात कही है।
वहीं सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सरकार की तरफ से किसी भी तरह की जांच नहीं करवाई जा रही। ये सरकार को बदनाम करने की साजिश है। यह सीआईडी का आंतरिक मामला हो सकता है। सीएम पुलिस विभाग के कार्यक्रम में गए थे। उन्हें बाहर की चीजों से  खाने से परहेज है। नरेश चौहान ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा चुनावों को देखते हुए हिमाचल को बदनाम करने में लगी हुई है। बीजेपी में वर्चस्व की जंग चली हुई है कि आने वाले समय में नेता कौन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश जिस तौर से गुजर रहा है उसमें सभी को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
डीजी CID का कहना मामला सीआईडी का आंतरिक
इस मामले को लेकर डीजी CID SR ओझा ने कहा है कि यह सीआईडी का आंतरिक मामला है और किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही किसी को नोटिस दिए गए हैं। मामले का राजनीतीकरण किया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

हरियाणा में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा, 30 मई को 6 ऐतिहासिक स्थलों पर होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक

चंडीगढ़, 19 मई — हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए  बताया कि 30 मई 2026 को प्रदेश में दूसरी हैरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा ‘आओ चलें...

कुमारी शैलजा ने पेट्रोल-डीजल महंगाई, नीट परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

सिरसा, विजय कुमार -:कुमारी शैलजा ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में...

महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ अंबाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अम्बाला -:अंबाला में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.