चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)- लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस बीजेपी दोनों पार्टियों अपनी जीत का दावा कर रही है. चंबा कांगड़ा लोक सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा चंबा जिला के दौरे पर हैं .उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी जीत के मूल मंत्र दिए. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पत्रकार वार्ता की.
कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि देश के बेरोजगार युवाओं के साथ भाजपा सरकार ने धोखा किया है और लोकतंत्र में आम लोगों की बात ना सुनकर अपनी बात कहना इसे घमंड कहते हैं.उन्होंने कहा है कि जब वह विदेश मंत्री और उनके पास अन्य मंत्रालय रहे तो उन्होंने पूरे देश में बेहतरीन विकास किया. इसमें हिमाचल प्रदेश भी शामिल है. हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय शिमला में खोला गया. धर्मशाला में निफट का अंतराष्ट्रीय संस्थान खोला गया, कांगड़ा चाय को बेहतरीन पहचान दिलाने के किए कार्य किया गया. उन्होंने कहा की हमारी सरकार आएगी तो अग्निवीर जैसी योजनाओं को बंद किया जाएगा ताकि पहले जैसे युवा सेना में भर्ती हो सके और उनका भविष्य भी सुरक्षित हो सके। आनंद शर्मा ने कहा की कांग्रेस के घोषणा पत्र में देश का विकास है.लोग उसे देखकर कर वोट करेंगे.उन्होंने कहा की चंबा कांगड़ा से भाजपा के संसद ने इतना विकास किया होता तो उनकी टिकट नहीं बदलनी पड़ती. एक भी काम भाजपा के सांसद ने पांच साल में नही किया ।
