कृषि कानूनों के नाम पर किसानों को गुमराह करने का कार्य कर रही कांग्रेस : विपुल गोयल

पलवल, 23 दिसंबर -पलवल में पूर्व  प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर गांव सिहोल में आयोजित किसान दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के केबिनेट मंत्री विपुल गोयल पहुँचे। इस अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने किसानों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस मौके पर मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। जिन्होंने सम्पूर्ण जीवन किसानों के लिए संघर्ष किया। वहीं मंत्री ने किसान आंदोलन कर रहे लोगों पर भी निशाना साधा.
हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने किसान दिवस पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। भाजपा ने किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए है,ताकि किसानों की आय को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। कांग्रेस किसानों के नाम पर राजनीती कर रही है कांग्रेस  के समय में किसानों का भला नहीं किया गया। कांग्रेस राज में स्वामीनाथन आयोग का गठन किया गया था और किसानों का आय को डेढ़ गुणा करने की बात कही गई थी। लेकिन उस समय में किसानों की आय को नहीं बढ़ाया जा सका। लेकिन भाजपा ने 10 वर्षो में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को समायोजित कर लागू किया गया। आज किसानों की आमदनी लागत मूल्य से डेढ गुणा ज्यादा हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से लेकर वर्ष 2024 तक हरियाणा प्रदेश में 14 प्रकार की फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाता था। भाजपा ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 24 प्रकार की फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम किया है।
किसान आंदोलन कर रहे लोगों पर भी साधा निशाना
विपुल गोयल ने कहा कि आज का युग नई टेक्नोलॉजी का है। अब हरियाणा के किसान भी आधुनिक तरीके से खेती करने लगे है। भाजपा सरकार किसानों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में किसानों को मुआवजे के नाम पर दो रुपए और पांच रुपए के चेक दिए जाते थे लेकिन भाजपा सरकार में किसानों को सबसे ज्यादा मुआवजा देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई। किसानों की फसलों को सुरक्षित करने के लिए किसान बीमा योजना चलाई गई है। किसानों की भूमि के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए सोयल हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे है ताकि किसानों की फसलों के उत्पादन में बढोतरी हो सके।विपुल गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून किसानों के पक्ष में है। कृषि कानूनों से किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कृषि कानूनों के नाम पर किसानों को गुमराह करने का कार्य कर रही है।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के कृषि आयुक्त डॉ.पी.के.सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें किसानों को भारत सरकार एवं हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। किसानों के साथ संवाद कर सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के बारे में चर्चा की गई है। किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के बारे में जागरूक किया गया है। ताकि किसानों की आमदनी बढ़े और खर्चों में कटौती की जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.