/ Oct 15, 2026

कांग्रेस नेता करण दलाल बोले…कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से की जा रही खाद की कालाबाजारी

पलवल,08 नवंबर – पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री  करण सिंह दलाल ने अपने  निवास स्थान पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में डीएपी खाद की कालाबाजारी की जा रही है। वहीं सरकार बनते ही गदपुरी टोल प्लाजा पर 140 रुपए टोल दरों में  इजाफा किया गया है.जबकि यह टोल प्लाजा पूरी तरह से अवैध है भाजपा नेता इन टोल कम्पनियों से चंदा लेते हैं जनता की परेशानियों से इनका कोई -लेना नहीं है.
कांग्रेस नेता करन दलाल ने कहा की प्रदेश में  खाद की कालाबाजारी लगातार जारी है.डीएपी खाद लेने के लिए किसानों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीएपी खाद नहीं मिलने से गेहूं की फसल की बुवाई समय पर नहीं होगी. जिसकी वजह से गेहूं के उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा और किसानों को भारी नुकसान होगा। दलाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार डीएपी खाद की कमी को दूर करें वरना कांग्रेस पार्टी को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
प्राइवेट दुकानों पर डीएपी खाद अधिक रेटों में बिक रहा 
करण सिंह दलाल ने कहा कि पलवल में डीएपी खाद की कालाबाजारी जोरों पर है। खाद की कालाबाजारी कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इफको के गोदामों पर डीएपी खाद लेने के लिए जाने वाले किसानों को डीएपी खाद के साथ साथ नैनो यूरिया और अन्य कीटनाशक देने का दबाव बनाया जा रहा है जो सरासर गलत है।
दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार बनने का दम भर रही है लेकिन भाजपा सरकार में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। किसानों को डीएपी खाद व बीज के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट दुकानों पर डीएपी खाद अधिक रेटों में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। यदि सरकार ने समय रहते हुए डीएपी खाद की आपूर्ति नहीं की तो पलवल में आंदोलन किया जाएगा।
गदपुरी टोल प्लाजा पर लिया जा रहा जजिया कर 
करण सिंह दलाल ने कहा  कि पलवल के गदपुरी टोल प्लाजा पर मासिक पास रिचार्ज करने के लिए टोल प्लाजा कंपनी की ओर से आदेश जारी किए गए है कि वाहन चालक जो मासिक पास कराया के दायरे में आते है उन्हें अब 340 रूपए प्रति माह का रिचार्ज करना होगा। यह एक जजिया कर है। दलाल ने कहा कि बढ़ी हुई दरों के खिलाफ लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि गदपुरी टोल को हटाने की लड़ाई लड़ेंगे ताकि लोगों को जजिया कर से निजात मिल सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.