/ Oct 14, 2026

संजोली मस्जिद विवाद पर कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा की अपने पार्षदों सहित अन्य को नसीहत

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-संजोली स्थित मस्जिद विवाद थमता नही आ रहा है।रविवार को संजोली मस्जिद के के बाहर युवक के साथ मारपीट के बाद गुस्साए लोगों ने मस्जिद का किया घेराव किया था और जमकर नारेबाजी की थी. स्थानीय लोगों ने संजोली स्थित मस्जिद के अवैध होने के  आरोप लगाए थे ।स्थिति को संभालने DC व SP को मौके पर पहुंचना पड़ा था।आज विधायक हरीश जनारथा ने इस विवाद पर अपने पार्षदों सहित अन्य को नसीहत दे डाली की इस मूददे पर राजनीति न करें और शिमला शहर की शांति को भंग न करें।
न करे राजनीति, किसी और क्षेत्र के विवाद से न करे शिमला की शांति भंग
विधायक हरीश जनारथा ने सोमवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि यह विवाद दो गुट्टों के आपसी झगड़े के कारण पैदा हुआ है।यह झगड़ा मल्याणा क्षेत्र में हुआ है।इस मूददे को बढ़ाया जा रहा है।यह मल्याणा में झगड़ा हुआ है वहां के पार्षद सहित सिमिट्री व भट्टकुफर के पार्षद ने मिलकर इस झगड़े को संजोली में पहुंचा दिया।पुलिस को इस झगड़े में FIR दर्ज करने के पहले निर्देश दे दिए थे।इस मामले को हिन्दू व मुस्लिम समुदाय का रूप दिया गया वह बिल्कुल गलत है।शिमला एक शांतिप्रिय जगह है और इसकी शांति भंग न करें।उन्होंने कहा जो अवैध मस्जिद की बात कर रहे हैं तो यह मस्जिद 1950 से पहले की है।यहां जो अवैध निर्माण हुआ है उसका मामला चल रहा है और उसकी सुनवाई शनिवार को है।वक्फ बोर्ड इस केस केस को लड़ रहा है।यह मामला 2009 से यह मामला चल रहा है।इसके बाद कितनी सरकारें आयी।इस मामले में किसी धर्म समुदाय पर बोलना उचित नही।
पार्षदों के बोलने से किसी को वैध या अवैध नही बोला जा सकता 
हरीश जनारथा ने  कहा कि कल जो विवाद हुआ उसमे अधिकतर लोग भट्टाकुफ़्फ़र व मल्याणा क्षेत्र के थे और कुछ कांग्रेस के पार्षद भी थे।यह विवाद शिमला विधानसभा क्षेत्र में क्यों किया जा रहा है।पार्षदों के बोलने से किसी को वैध या अवैध नही बोला जा सकता।यह मामला कोर्ट में है और इस पर निर्णय भी वही देगा।किसी के बोलने से  से किसी की दुकानें बंद भी नही की जा सकती।पुलिस को इस बाबत बोल दिया गया।सभी का पंजीकरण बोला है।जो पंजिकृत नही उस पर पुलिस कार्यवाही करेगी।उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि हम सक्षम  है अपने क्षेत्र को संभालने के लिए आप अपना क्षेत्र देखें जहां से आप को चुना है।इस मामले में कांग्रेस के पार्षद भी हैं और जो लोग वहां थे वह एक राजनीतिक दल से  संबंध रखते हैं।आज मुख्यमंत्री ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.