नगर परिषद चुनाव को लेकर कल सुबह 8 बजे से होगी मतगणना..200 से अधिक कर्मचारियों की लगाई ड्यूटि

सिरसा,11मार्च-नगर परिषद सिरसा के चेयरमैन व वार्ड पार्षद के चुनाव की मतगणना में 200 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटियां निर्धारित की गई है।मतगणना स्थल पर तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।चौ.देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में 12 मार्च को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी.कर्मचारियों को सुबह छह बजे से पहले मतगणना केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है।वार्ड पार्षद के लिए एजेंट के वाहनों की पार्किंग लाइब्रेरी भवन के पास की गई है।वहीं प्रधान पद के मतगणना एजेंट के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल गल्र्स होस्टल के साथ खाली मैदान में बनाया गया है।मतगणना कार्य से जुड़े एजेंटों को मतगणना शुरू होने से पहले मतगणना हॉल में प्रवेश करना होगा।

जिलाधीश ने जारी किए आदेश,12 मार्च को रहेगी धारा 163

सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन व सभी वार्ड सदस्य पद के चुनाव की मतगणना के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधीश शांतनु शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं।ये आदेश 12 मार्च को सुबह छह बजे से प्रभावी होंगे और मतगणना प्रक्रिया समाप्त होने तक लागू रहेंगे।जारी आदेश अनुसार, मतगणना केंद्र के 500 मीटर के दायरे में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी।केवल ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवान,प्रत्याशी, उनके निर्वाचन एवं गणना एजेंट तथा राज्य चुनाव आयोग या जिला उपायुक्त/रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

इसके अलावा केंद्र के भीतर हथियार,माचिस,लाइटर,ब्लेड, चाकू,किसी भी प्रकार के रसायन, मोबाइल फोन,वॉकी-टॉकी,इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,अतिरिक्त कपड़े, बेल्ट,चाबी का गुच्छा,पेन,पेंसिल आदि ले जाने पर रोक रहेगी।केवल गणना एजेंटों को पेन/पेंसिल, सादा कागज/नोटपैड और मतदान समाप्ति के बाद पीठासीन अधिकारी द्वारा दिए गए डुप्लीकेट फॉर्म को साथ रखने की अनुमति होगी।आदेश के अनुसार विजेता उम्मीदवारों को जीत के बाद विजय जुलूस निकालने और पांच या अधिक लोगों के अवैध रूप से एकत्र होने पर भी रोक रहेगी।इसके अलावा हथियार, लाठी-डंडे, तलवार, भाले, फरसे,लोहे की छड़ें, ईंट-पत्थर तथा किसी भी ज्वलनशील या विस्फोटक सामग्री लेकर चलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कम मतदान से किसी के बिगड़ेंगे समीकरण,किसी को होगा फायदा

हरियाणा के सिरसा शहर में हुए नगर परिषद चुनाव की मतगणना कल बुधवार को होगी।दोपहर 1 बजे तक चेयरमैन व पार्षद पद के उम्मीदवारों के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। काउंटिंग चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के मल्टीपर्पज हॉल में सुबह 8 बजे शुरू होगी।पहले दो घंटे में 14 वार्डों के पार्षदों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।अगले दो घंटे में 14 और वार्डों के परिणाम आएंगे।करीब 5 घंटे में पूरी काउंटिंग हो जाएगी।हालांकि, इस बार महज 54.6 प्रतिशत मतदान हुआ है।1,60,036 वोटर्स में से 90,240 ने ही वोट डाले थे।कम मतदान से किसके समीकरण बिगड़ेंगे और किसको फायदा होगा,उसका खुलासा एक दिन बाद हो जाएगा।

इस तरह चलेगी काउंटिंग प्रक्रिया

काउंटिंग के दौरान पार्षद पद के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी।प्रत्येक टेबल पर एक वार्ड के एक-एक बूथ की ईवीएम मशीन के वोटों की गणना की जाएगी।दूसरे राउंड में एक से 14 वार्डों के दूसरे बूथ की गणना होगी।पार्षद पद के लिए कुल 16 राउंड में काउंटिंग का कार्य पूरा किया जाएगा। मतगणना के छह राउंड के बाद पार्षद पद के 14 वार्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा,इसके बाद 11वें राउंड तक 28 वार्ड तक की मतगणना पूरी हो जाएगी।वार्ड नंबर 29, 30,31 और 32 वार्ड की मतगणना 16वें राउंड तक पूरी होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.