क्रिकेट प्रेमी की दीवानगी:टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीती तो फ्री खा सकेंगे पिज्जा

भावना, करनाल(TSN): आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना हैं। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत को लेकर हर एक भारतीय दुआ कर रहा हैं। हर तरफ दुआओं का दौर जारी हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा और भारत का पलड़ा इस मैच में भारी हैं, पर ऑस्ट्रेलिया को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता हैं।
टीम इंडिया के जीत के लिए हर एक भारतीय और क्रिकेट प्रेमी अपनी तरफ से आश्वस्त नज़र आ रहे हैं। भारत टीम के अलग अलग फैंस हैं ओर क्रिकेट कोष को लेकर इनकी दीवनगी भी अलग-अलग हैं। आपको एक ऐसे फैंस से मिलवाते हैं जो पिज्जा की रेहड़ी करनाल में लगाते हैं। उनकी रेहड़ी करनाल के नेहरू प्लेस में लगती हैं। वो टीम इंडिया और भारत के खिलाड़ियों के फैन हैं। वो विराट कोहली से भी मिल चुके हैं। वो कहते हैं भारतीय खिलाड़ी उनके सबसे करीब हैं इसलिए वो भारत की जीत पर खास ऑफर लेकर आए हैं।
उन्होंने कहा कि भारत की जीत जब सेमीफाइनल में हुई थी तब उन्होंने अपने पिज्जा की रेहड़ी पर पिज्जा 50 प्रतिशत तक ऑफ कर दिया था और लोग उनकी रेहड़ी पर पिज्जा खाने आए थे, अब जब फाइनल में अगर भारत जीत जाता है तो उसके लिए भी वो खास ऑफर लाए हैं। उनका कहना है कि भारत अगर फाइनल मुकाबला जीतता है तो वह पिज्जा बिल्कुल फ्री देंगे।
वो टेबल लगा देंगे और पिज्जा कोई भी आकर खाए उसके लिए पिज्जा बिल्कुल फ्री होगा। बस शर्त यह हैं कि भारत फाइनल जीत जाए। सभी यही प्रार्थना कर रहे हैं और अलग अलग तरीके से अपनी दीवानगी भारत के प्रति दिखाने का प्रयास किया जा रहा हैं। अब देखना यह होगा कि फाइनल मुकाबले में जीत किसकी होती हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

48 घंटे में हिमाचल की सभी बंद सड़कें खोलने का दावा, 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बंद हुई सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में वर्तमान में बंद 138 सड़कों को अगले 48 घंटे के भीतर बहाल कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क बहाली के लिए विभाग...

21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.