नए साल के जश्न के लिए शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ जुटने की उम्मीद

शिमला,संजु चौधरी (TSN)- हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस की भीड़ जुटने के बाद नए साल के जश्न को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक भारी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहें हैं। आगामी 4 जनवरी तक होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि बर्फ़ की चाह में पर्यटको की संख्या पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, खजियार, कसौली, चायल, कुफरी और नारकंडा सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
80 से 90 फीसदी तक एडवांस बुकिंग
शिमला, मनाली और धर्मशाला में 80 से 90 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। मनाली और धर्मशाला में क्रिसमस पर 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही।  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के एमडी राजीव कुमार ने बताया कि बर्फ़ पड़ने की वजह से इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले पर्यटकों का ज़्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। मौसम ने साथ दिया फ़िर बर्फ़ पड़ी तो इस बार पर्यटन सीजन  पिछले रिकॉर्ड तोड़ सकता है। HPTDC की तरफ़ से पर्यटकों की मेहमाननबाजी के सारे इंतजाम किए हैं।
क्रिसमस के दौरान  करीब 15 हजार पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे 
क्रिसमस के दौरान तीन दिनों के भीतर करीब 15 हजार पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे जबकि लगभग 60 हज़ार पर्यटक वाहनो की आवाजाही शिमला शहर में हुई। शिमला जिला पुलिस की माने तो 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक शिमला में 60 हज़ार से ज्यादा वाहनों का आवागमन हुआ। वाहनों की ये संख्या नए साल पर ओर अधिक बढ़ सकती है। जिसके लिए शिमला पुलिस ने कमर कस ली है lहालांकि सात दिन के राष्ट्रीय शोक के चलते पर्यटकों को शिमला में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को नहीं मिलेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.