/ Jul 08, 2026

दीपेन्द्र हुड्डा बोले..भाजपा की अर्जी पर चुनाव आयोग एकतरफा फैसला न करे

पानीपत, 26 अगस्त : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने समालखा विधानसभा क्षेत्र में ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तहत समालखा अनाज मंडी से पदयात्रा शुरू की जो ओल्ड बस स्टैन्ड होते हुए समालखा रेलवे स्टेशन के पास सम्पन्न हुई। इस दौरान भीषण गर्मी के बावजूद भारी संख्या में लोग जुटे। भीड़ का जोश देखकर गदगद हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 10 साल में बीजेपी ने हरियाणा का भट्ठा बैठा दिया। बीजेपी के पास जब ये रिपोर्ट गयी कि हरियाणा की जनता ने बदलाव का फैसला कर लिया है तो आनन-फानन में गठबंधन तोड़ा, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष बदला, इलेक्शन की तारीख बदल दी और अब दोबारा चुनाव की तारीख बदलने की अर्जी दे दी।
दीपेन्द्र हुड्डा ने  कहा कि हरियाणा बीजेपी ने चुनाव आयोग को चुनाव टालने के लिए पत्र लिखा है, जो यह दर्शाता है कि बीजेपी चुनाव से किस कदर घबराई हुई है। अपनी हार सामने देख सत्ताधारी पार्टी द्वारा बचकाने तर्क दिये जा रहे हैं। क्योंकि उसके पास न कोई मुद्दा है, न जनता को बताने लायक कोई काम या उपलब्धि है। इसलिए बीजेपी, इनेलो छुट्टियों का बहाना बनाकर चुनाव टालने की साजिश कर रही है। एक कहावत है बकरे की माँ कब तक खैर मनाएगी, बीजेपी को आखिर चुनाव का सामना तो करना ही पड़ेगा। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की अर्जी पर चुनाव आयोग एकतरफा फैसला न करे। बीजेपी छुट्टी की आड़ ले रही है जबकि असली बात तो ये है कि हरियाणा की जनता भाजपा की छुट्टी करने को तैयार बैठी है। इस दौरान विधायक धर्म सिंह छोक्कर, विधायक बलबीर सिंह बाल्मीकि उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान विधायक धर्मसिंह छोक्कर ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में हल्के में जितने विकास कार्य करवाये हैं उतने सभी नेताओं के कुल मिलाकर भी नहीं बनते। इसीलिए समालखा की जनता  उन्हें बड़े बहुमत से जितवाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.