दीपेंद्र हुड्डा बोले– सरकार बिल्डर लॉबी के दबाव में कर रही है पर्यावरण से खिलवाड़

Gurugram, 26 December-:रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र और हरियाणा सरकार पर अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए अरावली को कमजोर करने वाले फैसलों का समर्थन कर रही है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि एक ओर प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार अरावली जैसी प्राकृतिक दीवार को हटाने का काम कर रही है। उन्होंने अरावली को न सिर्फ जीव-जंतुओं बल्कि इंसानों के लिए भी “लाइफ लाइन” बताया।
सांसद ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्र और राज्य सरकार के रुख को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने अब तक अरावली मामले में अपना हलफनामा सार्वजनिक नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बिल्डर लॉबी, माइनिंग लॉबी और बड़े औद्योगिक घरानों के दबाव में आकर 100 मीटर की नई परिभाषा गढ़ने की कोशिश की है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र और हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस ने अरावली और पर्यावरण के मुद्दे पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन सरकार ने इस पर बहस से इनकार कर दिया।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अरावली से जुड़ा यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। राजस्थान में चल रहे प्रदर्शनों से भी बड़ा आंदोलन हरियाणा में किया जाएगा। हुड्डा ने कहा कि जिस तरह किसान आंदोलन के दबाव में सरकार को कृषि कानून वापस लेने पड़े थे, उसी तरह इस फैसले को भी वापस लेना होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.