रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को बताया रणछोड़ नेता, पाकिस्तान नेता द्वारा तारीफ करने पर किया कटाक्ष

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-रोहतक पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जहां राहुल गांधी पर तीखे  वार किए, वहीं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  तारीफों के पुल बांधे ।उन्होंने राहुल गांधी को रणछोड़ नेता करार दिया । साथ ही उन्होंने  पाकिस्तान के  नेता द्वारा राहुल गांधी की कि गई तारीफ को लेकर कटाक्ष किया । वही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को घेरा । आज रोहतक से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा के नामांकन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री नारायण सिंह सैनी भी पहुंचे थे ।
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करने के मामले में बीजेपी को बैठे बिठाये मुद्दा मिल गया है।आज रोहतक पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पाकिस्तान हमारे जवानों पर चोरी छुपकर हमला करता है। ऐसे पाकिस्तान के नेता राहुल गांधी की तारीफ करते हैं तो इससे साबित होता है कि राहुल गांधी देश को कहां ले जाना चाहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को रन छोड़ बताया है। उन्होंने कहा कि अमेठी से कांग्रेस के कार्यकर्ता चाहते थे कि राहुल गांधी चुनाव लड़े लेकिन राहुल गांधी ने अमेठी से नामांकन नहीं किया यह साबित करता है कि राहुल गांधी मैदान छोड़कर भागने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों के साथ झूठ बोलकर राजनीति करने वाली पार्टी है, जबकि भारतीय जनता पार्टी लोगों की आंखों में आंख डालकर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व करने के लिए 56 इंच का सीन चाहिए जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है। साथ ही राजनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की भी तारीख की.  उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक कैरियर में मनोहर लाल खट्टर जैसा मुख्यमंत्री उन्होंने कभी नहीं देखा। राजनाथ सिंह ने रोहतक से लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बैठकर ट्रैक्टर भी चलाया।
CM नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर साधा निशाना
वहीं  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर से हरियाणा में हुए दंगों का जिक्र करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जाति-पाती में बांटने वाले काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दंगे होते हैं और लोगों को डरा कर वोट लेने की कोशिश की जाती है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र से डॉक्टर अरविंद शर्मा 2 लाख से भी ज्यादा वोटो से विजयी होंगे।उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा संविधान बदलने के आरोप लगाते हुए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर झूठ बोल रही है और कांग्रेस ने ही संविधान को कमजोर किया है,जबकि वह बाबा भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में नौकरियां पैसों में मिलती थी अटैची भर के रुपए रोहतक पहुंचते थे और तब यह लोग नौकरी लग पाए थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.