डिप्टी सीएम बोले..हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध

शिमला,राकेश ( TSN)-उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गांवों में डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता हो, जिससे लोगों को घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।उपमुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी आग्रह किया कि वे ग्रामीण इलाकों में सेवाएं देने के लिए अपना योगदान दें ताकि जनसामान्य को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ये बात   सोमवार को सिविल अस्पताल हरोली में करीब 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनों के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित जनसभा में कही।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने  बताया कि हरोली अस्पताल को 50 से 100 बेड का अस्पताल किया गया है और यहां 13 डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा, अस्पताल के नए भवन के निर्माण पर लगभग 8.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल को स्वर्गीय प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर एक अत्याधुनिक एंबुलेंस देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने पूर्णतः स्वसंचालित एनालाइजर और सैल काउंटर स्थापित करने की भी घोषणा की।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए उदारतापूर्वक फंडिंग कर रही है। ऊना जिले के मलाहत में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के विकास कार्यों के लिए पूरी मदद की जा रही है।
देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे विधानसभा क्षेत्रों में शुमार है हरोली
 अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र आज देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में शामिल है। हरोली क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि यहां सिविल अस्पताल के अलावा बदसाली, दुलैहड़, बीटन और कंुगड़त में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं। खड्ड, सलोह, बढ़ेड़ा, कुठाड़ और पंजावर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। जल्द ही पंजावर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा, और बालीवाल में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा, 30 मई को 6 ऐतिहासिक स्थलों पर होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक

चंडीगढ़, 19 मई — हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए  बताया कि 30 मई 2026 को प्रदेश में दूसरी हैरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा ‘आओ चलें...

कुमारी शैलजा ने पेट्रोल-डीजल महंगाई, नीट परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

सिरसा, विजय कुमार -:कुमारी शैलजा ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में...

महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ अंबाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अम्बाला -:अंबाला में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट का गडकरी ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद-:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। तीनों नेता इलेक्ट्रिक व्हीकल के जरिए दिल्ली से फरीदाबाद के सेक्टर-65 पहुंचे, जहां उन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले प्रस्तावित ग्रीन हाईवे के शुरुआती पॉइंट का...

देशभर में ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को केमिस्टों की हड़ताल

शिमला -:ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स  (एआईओसीडी) ने 20 मई को देशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार देशभर के करीब 12.40 लाख केमिस्ट और दवा वितरक इस आंदोलन में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश के दवा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.