गुरुग्राम में नहीं चलेंगे अब डीजल ऑटो..जिला उपायुक्त ने बैन करने के दिए आदेश

गुरुग्राम, 11 दिसंबर -साइबर सिटी गुरुग्राम में जल्द ही सड़कों पर डीजल ऑटो दिखने बंद हो जाएंगे| शहर में डीजल ऑटो को बैन करने के लिए जिला उपायुक्त ने संबंधित विभाग के तमाम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे दिए है, ताकि जल्द से जल्द गुरुग्राम की सड़कों पर डीजल ऑटो दिखने बंद हो जाएंगे। गुरुग्राम में साल दर साल प्रदूषण का स्तर खराब होता जा रहा है जिसका एक मुख्य कारण शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले डीजल ऑटो भी है.गुरुग्राम में सड़कों से जाम की समस्या को कम करने और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए डीजल ऑटो को पूरी तरह से बैन करने का फैंसला लिया गया है।
31 दिसंबर तक डीजल ऑटो पूर्ण रूप से होंगे बैन
वही सीक्यूएम के आदेशों के बाद साल 2022 के जनवरी महीने से गुरुग्राम में डीजल ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी और डीजल ऑटो को गुरुग्राम बंद करने के लिए 2 साल का समयभी दिया गया था,ताकि ऑटो चालकों को सीएनजी और इलेक्ट्रिक ऑटो को लेना का समय मिल सके. आगामी 31 दिसंबर को ये समय पूरा होने वाला है इसलिए जिला प्रशासन द्वारा डीजल ऑटो को पूरी तरह बैन बंद करने के आदेश भी दे दिए गए है।
डीसी ने डीजल ऑटो को इम्पाउंड करने के दिए निर्देश
जिला उपायुक्त अजय कुमार की माने तो सीक्यूएम के आदेशों के बाद शहर में डीजल ऑटो बैन करते वक्त संबंधित विभाग के साथ साथ ऑटो यूनियन के मेंबर्स को भी बैठक में शामिल किया गया था। 31 दिसंबर तक शहर में डीजल ऑटो को बैन करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए है | जिन भी ऑटो चालकों के पास डीजल ऑटो है वो एनओसी लेकर दूसरे जिले या शहर में ऑटो बेचने का विकल्प भी दिया गया। गुरुग्राम डीजल ऑटो जल्द से जल्द बैन हो सके इसके लिए डीजल ऑटो को इम्पाउंड करने के आदेश भी जिला प्रशासन द्वारा दिए गए है ताकि आदेशों को सख्ती से पालन किया जा सके और शहर की आबोहवा के साथ साथ पर्यावरण को भी स्वच्छ रखा जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.