/ Oct 16, 2026

अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा..6 टिप्पर, एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर जब्त

ऊना, राकेश (TSN)-जिला प्रशासन ने  अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते बुधवार को भी जिले में औचक छापेमारी मुहिम जारी रखी। उपायुक्त जतिन लाल के अगुवाई में स्वां नदी के घालूवाल  इसके आसपास के इलाकों में यह कार्रवाई की। इस टीम में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी साथ रहे। प्रशासन ने अपनी कार्यवाई  के दौरान 6 टिप्पर, एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को जब्त किया और  संलिप्त माफिया से भारी जुर्माना व कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। छापेमारी अभियान को प्रभावी बनाने और  खनन गतिविधियों की कड़ी निगरानी के लिए अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक उपयोग में लाई जा रही है।
जतिन लाल ने कहा कि ज़िला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ चलाई इस मुहिम को आगे भी जारी रखा जाएगा। रोजाना ड्रोन और पुलिस टीम की सहायता से ज़िला के विभिन्न विशेषकर स्वां नदी क्षेत्र पर पैनी निगाह रखी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की अवैध खनन को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है तथा ऊना जिला प्रशासन इस नीति को पूरी शिद्दत से लागू कर रहा है और ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।उपायुक्त ने सभी ज़िलावासियों से खनन माफिया के विरूद्ध चलाई गई इस मुहिम में सहयोगी बनने की अपील की है और आम जनता से अवैध खनन गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह भी किया है ताकि स्थानीय नागरिकों के सहयोग और सतर्कता से अवैध खनन को पूर्णतया रोका जा सके।
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि अवैध खनन से निपटने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस मामले में कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की भी जा रही है और आगे भी जारी रहेगी.अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है और संलिप्त लोगों के साथ सख्ती से निपटा जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.