/ Jul 05, 2026

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस अलर्ट..असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र सुरेन्द्र सिंह भोरिया के दिशा निर्देशानुसार  लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जिला के अलग-अलग थाना एरिया में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतन्त्र रुप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 मई 2024 को प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने हैं। जिला में लोकसभा चुनाव-2024 को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष करवाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वीरवार को पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने जिलाभर में फ्लैग मार्च निकाला। जिला के अलग-अलग थाना एरिया मे पुलिस की टीमों का फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न गलियों व मार्गों से होकर गुजरा। पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रकिया में भाग लेने के पुलिस टीम लिए प्रेरित किया। जनता से अपील की गई कि वह चुनाव के समय किसी भी असमाजिक तत्व के बहकावे में न आकर किसी प्रकार के लालच देने वालों की सूचना तुरन्त अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन/चौंकी या पुलिस कन्ट्रोल रूम में दें ।
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस बल तैनात
पुलिस अधीक्षक ने सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने बताया कि जिला पुलिस लोकसभा चुनाव को अमन चैन से संपन्न करवाने के लिए दिन-रात चुनाव पर नजर रखे हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की वर्दी व सिविल पाश्चात में तैनाती कर दी गई है। इसके साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिला पुलिस द्वारा चुनाव के मध्यनजर जिला में 12 स्थानो पर तथा 3 स्थानो पर अंतर्राज्य नाके लगाये गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिला में धारा 144 लगाई गई है जिसके मध्यनजर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। धारा 144 की उल्लंघना करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ करवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोकसभा चुनाव में जिला पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस लोकसभा चुनाव करवाने में पूर्णरूप से सक्ष्म है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बूथों के अलावा नाकों, गश्त व पेट्रोलिंग पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस जवानों की लगाया गया गया। जिलाभर मे नाके लगाकर चैकिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव डयूटी बारे विस्तार से समझाया गया। उन्होंने कहा कि डयूटी पर तैनात प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अपने विवेक से काम लें और चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने में योगदान दें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.