मुख्यमंत्री पर कुछ अधिकारियों का दबदबा,मंत्रियों की अनदेखी से सरकार पर सवाल: जयराम ठाकुर

Kullu, 16 January-:हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में शासन व्यवस्था पूरी तरह से अफसरशाही के कब्जे में चली गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ चुनिंदा अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठे रहकर सरकार को अपनी उंगलियों पर नचा रहे हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री और मंत्री बाहर इंतजार करने को मजबूर हैं। ढालपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मौजूदा हालात प्रदेश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए बेहद चिंताजनक है.

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज सरकार के भीतर ही असंतोष की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस के विधायक और मंत्री हताशा में हैं और कई मंत्री खुले तौर पर अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी करना उचित नहीं है, क्योंकि मंत्री स्वयं सरकार का हिस्सा हैं। यदि कोई अधिकारी काम नहीं कर रहा या जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर रहा है, तो सरकार को उस पर सीधी कार्रवाई करनी चाहिए, न कि बयान देकर जिम्मेदारी से बचना चाहिए।
उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों को किया जा रहा दरकिनार
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों से प्रदेश में यही स्थिति बनी हुई है। अधिकारी न तो मंत्रियों की सुन रहे हैं और न ही जनता की समस्याओं पर ध्यान दे रहे हैं। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है, जो कांग्रेस सरकार की नाकामियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज कांग्रेस के मंत्री भी अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलने को मजबूर हो रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के मंडी में दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि जब कोई मंत्री यह कहता है कि कुछ अधिकारियों को “रात के अंधेरे में निपटाया जाएगा”, तो इससे सरकार की कार्यप्रणाली और आंतरिक हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे बयानों के मायने प्रदेश की जनता अच्छी तरह समझती है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार अपने पूरे कार्यकाल में कोई ठोस विकास कार्य नहीं कर पाई है। हर नाकामी के लिए आपदा अधिनियम का सहारा लिया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर सरकार जश्न मनाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता को कोई राहत नहीं मिल पा रही है।जयराम ठाकुर ने दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश से कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए लगातार अभियान चला रही है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वादों के दम पर सत्ता में आई, लेकिन जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि प्रदेश को इस असफल सरकार से जल्द मुक्ति दिलाई जाएगी, ताकि विकास कार्यों को फिर से गति मिल सके और जनता को राहत मिल सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.