डॉ. सुशील गुप्ता का आरोप कलायत में सरकार के संरक्षण से लगातार बढ़ रहा न*शा

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर नशे के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी के बेटे विकास सहारण,  धर्मपाल गुप्ता, व्यापारी नेता महावीर कंप्यूटर और जोरावर सकाड़ी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कलायत में लगातार नशा बढ़ रहा है। नशे से हो रही मौ*त थम नहीं रही हैं। क्या सत्ता में बैठे लोग इसकी जिम्मेदारी लेंगे? ऊपर से नीचे तक नशे की चैन बन गई है, संयोजित तरीके से न*शा सप्लाई किया जा रहा है।
BJP राज में हरियाणा अपराध की भेंट चढ़ता जा रहा 
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि लगातार ये सवाल उठ रहे हैं कि अ*वैध श*राब की फैक्ट्रियों में किस किस नेता की भागीदारी है। जहरीली श*राब पीने से 50 से ज्यादा मौ*त हो चुकी हैं, लेकिन आज तक दोषियों को नहीं पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि  बिना सरकार के संरक्षण के हरियाणा में नशा इतने बड़े पैमाने पर नहीं पहुंच सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चंद पैसों के लालच में प्रदेश के युवाओं को न*शे की दलदल में झोंक दिया है। पिछले 10 साल से प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है तो न*शे की इतनी गंभीर हालत के लिए जिम्मेदार कौन है?डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कहा कि नशा बंद करने के लिए शिक्षा अच्छी करनी पड़ेगी, युवाओं को रोजगार देना पड़ेगा और नशे के कारोबार करने वालों को सलाखों के पिछे डाल दिया जाएगा तो स्थिति सुधर जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है, ये किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी, आंदोलनजिवी और उपद्रवी कहते हैं। किसान जब पीएम मोदी को अपना वादा याद करवाने के लिए दिल्ली जा रहे थे तो हरियाणा सरकार ने उनके रास्ते में कीलें ठोक दी।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में हरियाणा अपराध की भेंट चढ़ता जा रहा है। इसके अलावा भाजपा सरकार में कर्मचारी भी परेशान है, कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.