ऊना, राकेश ( TSN)- ऊना में शुक्रवार को जमकर मेघ बरसे । जिसके कारण जिला सचिवालय के पास तहसीलदार दफ्तर का बाहरी परिसर जलमग्न हो गया। काम का समय होने के कारण परिसर में पानी पानी होने से न केवल कामकाज बाधित हुआ बल्कि लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा ।
तहसीलदार के बाहरी परिसर के जलमग्न होने के चलते यहां पर काम करने वाले टाइपिस्ट अर्जी नवीस और स्टाम्प पेपर विक्रेताओं को पानी के बीच रहकर ही काम करने को मजबूर होना पड़ा । इनके टेब्ल्स के नीचे से पानी का दरिया बहता रहा और ये लोग पैर ऊपर कर काम करते रहे । हालांकि इस सबके बीच पेपर्स की आंशिक हानि भी हुई , गनीमत ये रही कि कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया । यहां काम करने वाले लोगों ने इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम का सही प्रयोग नहीं किया जाना बताया है ।
