/ Oct 14, 2026

पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़.. STF इंस्पेक्टर गंभीर रूप से हुए घायल

करनाल, 21 जनवरी -करनाल उत्तर प्रदेश पुलिस की एस.टी.एफ. और बदमाशों के बीच बीती रात थाना झिंझाना क्षेत्र, जिला शामली में भयंकर मुठभेड़ हुई। इस दौरान एस.टी.एफ. मेरठ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.जिसमें सुनील कुमार के हाथ और पेट में कई छर्रे लगे। गंभीर रूप से घायल इंस्पेक्टर को रात 12:30 बजे के करीब करनाल के अमृतधारा हॉस्पिटल लाया गया। शुरुआती इलाज के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रात करीब 2:00 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सतीश कुमार के बदमाशों से निकटता पर सवाल खड़े 
मुठभेड़ में मारे गए एक बदमाश की पहचान सोनीपत के शेखपुरा गांव के रहने वाले सतीश कुमार के रूप में हुई। सतीश 2015 से करनाल के मधुबन इलाके की अशोक विहार कॉलोनी में रह रहा था। उसके पिता राज सिंह हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे और एचएपी में ड्रिल इंस्ट्रक्टर के पद पर कार्यरत थे। 2017 में राज सिंह का निधन हो चुका है। सतीश की पत्नी पूनम का देहांत चार साल पहले हो गया था।सतीश कुमार के नाम पर पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था, लेकिन सूत्रों के अनुसार वह पुलिस का मुखबिर था। उसने कई बार पुलिस को गौ-तस्करी और अन्य मामलों की महत्वपूर्ण जानकारियां दी थीं। हालांकि सतीश पर किसी भी अपराध का रिकॉर्ड नहीं था, लेकिन उसकी बदमाशों से निकटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह किन हालातों में मुठभेड़ में फंसा, यह जांच का विषय है।
वहीं इंस्पेक्टर सुनील कुमार की हालत नाजुक थी, लेकिन करनाल पुलिस और एस.टी.एफ. की सतर्कता और समय पर लिए गए फैसलों ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। करनाल से गुरुग्राम तक की यात्रा में हर कदम पर एक-एक सेकंड कीमती था, और एसपी गंगा राम पूनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपनी मानवीयता और फर्ज दोनों निभाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.