/ Oct 17, 2026

किसानों ने सरकार से पूछा ..वन नेशन वन इलेक्शन, लेकिन वन नेशन वन एमएसपी क्यों नहीं

सोनीपत, 19 दिसंबर ––हरियाणा और पंजाब की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है.  पंजाब से किसान दिल्ली कूच की मांग पर अडिग है लेकिन हरियाणा पुलिस किसानों को दिल्ली जाने नहीं दे रही है,तो किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हैं और अब हरियाणा में भी किसान आंदोलन तूल पकड़ने लगा है और आज सोनीपत रेलवे स्टेशन से किसान ट्रेन में सवार होकर खनौरी बॉर्डर के लिए निकले और सरकार से किसानों ने सवाल पूछा. देश में वन नेशन वन इलेक्शन लेकिन वन नेशन वन एमएसपी क्यों नहीं।
बता दे कि हरियाणा में किसान आंदोलन का असर दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन शुरू करने और संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन के बाद हरियाणा से भी किसान आंदोलन को समर्थन मिलता हुआ दिख रहा है और अब खनौरी बॉर्डर के साथ साथ शंभू बॉर्डर पर भी हरियाणा के किसानों का आवागमन बढ़ रहा है और आज सोनीपत से जींद जाने वाली ट्रेन में किसान खनौरी बॉर्डर पर रवाना हुए और वहां एक दिन की भूख हड़ताल भी किसान करेंगे और जगजीत सिंह डल्लेवाल के लिए अरदास करते हुए नज़र आएंगे, वहीं किसानों ने सरकार से एक सवाल पूछा कि वन नेशन वन इलेक्शन लेकिन वन नेशन वन एमएसपी क्यों नहीं।
किसान बिजेंद्र और दलवीर ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के साथ वायदाखिलाफी की है, और एमएसपी देने की मांग से मुकर गई, और किसानों को दिल्ली जाने से भी रोका जा रहा है, हरियाणा और केंद्र सरकार जाति पाती धर्म पर जनता को बांटने का काम किया और अब किसानों को बांटने का काम कर रही है, आज हम खनौरी बॉर्डर पर जा रहे हैं और वहां एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे और जगजीत सिंह डल्लेवाल के लिए भी प्रार्थना की जाएगी, किसान ने सरकार से पूछा कि केंद्र सरकार वन नेशन वन इलेक्शन बिल लेकर आ रही है लेकिन वन नेशन वन एमएसपी पर क्यों पीछे हट रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.