/ Oct 16, 2026

कुल्लू में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली… नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सरकार को घेरा

कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  सुक्खू सरकार के नाकामियों के 2 साल के पूरे होने के अवसर पर कुल्लू में आयोजित आक्रोश रैली में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सुक्खू सरकार पर जमकर ह.मला बोला और मुख्यमंत्री से कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान प्रदेश भर के क्रशर बंद कर दिए गए और सिर्फ अपने मित्र का ही क्रशर चलने दिया। उन्ही क्रशर से  पूरे प्रदेश को सप्लाई हुई और करोड रुपए के वारे- न्यारे हुए। जब आपदा के समय पूरे प्रदेश में भवन निर्माण सामग्री की सख्त आवश्यकता थी, उस समय सरकार के इस निर्णय की वजह से प्रदेश के लोगों को भवन निर्माण की सभी चीज 5-5 गुना महंगे दामों पर खरीदनी पड़ी।
कांग्रेस सरकार  2 साल के कार्यकाल के पूरे होने का किस बात का मना रही  जश्न 
नेता प्रतिपक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार 2 साल के कार्यकाल के पूरे होने का जश्न मनाने जा रही है और उस जश्न में करोड़ों रुपए खर्च करने की योजना बना रही है। लेकिन प्रदेश के लोग सरकार से पूछ रहे हैं कि वह किस बात का जश्न मना रही है? क्या सरकार हिमाचल ऑन सेल का जश्न मना रही है? क्या लोन लेने की लिमिट खत्म करने का जश्न मना रही है। प्रदेश की देश भर में किरकिरी करवाने का जश्न मना रही हैं? क्या बिजली, पानी राशन सब महंगा करने का जश्न मना रही है? लोगों को इलाज के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर करने का जश्न बना रही है? क्या डेढ़ लाख नौकरियां समाप्त करने का जश्न मना रही है? क्या हज़ार से ज़्यादा संस्थान को बंद करने का जश्न मना रहे हैं?  पंद्रह हज़ार से ज़्यादा लोगों को नौकरियों से निकालने का जश्न मना रही है? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ता आती जाती रहती है लेकिन कांग्रेस के लोगों के दिमाग में सत्ता चढ़ गई है और इसका खामियाजा पूरा प्रदेश उठा रहा है। महज 2 साल के कार्यकाल में सरकार और सरकार के सहयोगी भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ चुकी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.