आखिरकार पंडोह पुल के लिए केंद्र से मिली धनराशि, अब बनेगा नया पुल

मंडी,धर्मवीर(TSN)-डेढ़ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पंडोह पुल के लिए केंद्र सरकार से धनराशि स्वीकृत हो गई है।प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस पुल के लिए केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 23.64 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।इसकी जानकारी लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सांझा की।

2023 की प्राकृतिक आपदा में टूट गया था पुल,लोग झेल रहे हैं परेशानी

बता दें कि वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में 100 वर्ष पुराना ऐतिहासिक लाल पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पुल के टूटने से द्रंग विधानसभा क्षेत्र के इलाका बदार की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों की हजारों की आबादी परेशानी झेलने को मजबूर है।पंडोह बाजार की आर्थिकी पर भी इसका विपरित प्रभाव पड़ा है।यही कारण है कि लोग बार-बार अपनी इस मांग को प्रमुखता से उठा रहे थे। 3 दिसंबर को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी बाखली में पुल के निर्माण का ऐलान किया था।उसके बाद अब सीएम की यह घोषणा केंद्र सरकार के बजट प्रावधान के बाद पूरी होती हुई नजर आ रही है। पुल निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए पंडोह और इलाका बदार के लोगों ने प्रदेश और केंद्र सरकार का आभार जताया है और इस पुल के कार्य को अब जल्द से जल्द शुरू करने की मांग उठाई है।

सीएम,मंत्री और पूर्व मंत्री के प्रयास लाए रंग,पूरा किया जनता से किया वादा

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इस पुल को बनाने के लिए जनता से जो वादा किया था वो अब पूरा होने जा रहा है।तीनों ही नेताओं ने इस पुल निर्माण की बात को हर मंच पर प्रमुखता से रखा और आज परिणाम यह निकला कि अब इस पुल के लिए केंद्र सरकार से बजट का प्रावधान हो गया है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि टेंडर के माध्यम से जल्द ही इस कार्य को आबंटित करके शुरू कर दिया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि यहां पहले से बेहतर पुल बने ताकि लोगों को आवागमन में बेहतरीन सुविधा मिल सके। उन्होंने इसके लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, केंद्र सरकार और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है।

प्रदेश को मिले 21 पुलों में मंडी जिला को सिर्फ एक पुल

पीएमजीएसवाई के तहत प्रदेश में 21 पुलों के निर्माण के लिए 140.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। लेकिन मंडी जिला के लिए सिर्फ एक पुल की मंजूर हुआ है और वह पुल पंडोह में बनेगा। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि जो अन्य पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं या फिर जहां पर पुल निर्माण की जरूरत है उनका विषय भी केंद्र के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया है। भविष्य में इन्हें भी जल्द ही स्वीकृति दिलाकर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। हम प्रदेश की जनता के हितों के लिए सदैव तत्पर हैं और इसमें जहां से भी सहयोग अपेक्षित होगा, वो लिया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.