महिला सम्मान कार्यक्रम को रोके जाने पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री बोले – कांग्रेस सरकार की मानसिकता निंदनीय

Hamirpur,Arvind-:हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लंबलू मैदान में आयोजित अस्मिता वूमेन सिटी लीग और महिला सम्मान कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। यह कार्यक्रम हिमाचल योगासन स्पोर्ट्स जिला हमीरपुर द्वारा आयोजित किया गया था,जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं और आम जनता उपस्थित रही।कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें शाल, टोपी व गुरज भेंटकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि महिला सम्मान कार्यक्रम के आयोजन स्थल के लिए सभी आवश्यक एनओसी मिलने के बावजूद प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया,जो कांग्रेस सरकार की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के सकारात्मक कार्यक्रमों को रोककर महिला सशक्तिकरण की भावना को ठेस पहुंचा रही है।

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री मंडी में अपनी भड़ास निकालने के लिए जाते हैं और अब हर समस्या के लिए जयराम ठाकुर को जिम्मेदार ठहराते हैं।”उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में सुक्खू सरकार आई है,हिमाचल में आपदाएं और अव्यवस्था बढ़ी हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में नारी सम्मान,योग और सशक्तिकरण को नई पहचान दी है, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस सरकार ऐसे कार्यक्रमों को रोककर महिलाओं का अपमान कर रही है।जयराम ठाकुर ने कहा, “हमें बिना किसी गारंटी के जनता के लिए काम किया, जबकि आज की सरकार केवल झूठे वादों और गारंटियों पर चल रही है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक आशीष शर्मा के परिवार पर राजनीतिक विद्वेष के चलते मुकदमे पर मुकदमे लगाए जा रहे हैं,जो लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी इस राजनीतिक दबाव में आकर गलत काम कर रहे हैं,उन्हें आने वाले समय में जवाब देना होगा।

कार्यक्रम की प्रबंधक स्वाति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आज योग को पूरी दुनिया में पहचान मिली है और इसी प्रेरणा से महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भारत माता की सेवा में हर नागरिक का योगदान जरूरी है।इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में डालकर हमने भ्रष्ट सरकार का साथ छोड़ा था।”उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं,गरीब कल्याण की योजनाएं बंद की जा चुकी हैं, और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि “सरकार केवल मित्रों की नियुक्तियां कर रही है — वन मित्र, रोगी मित्र और बाकी मित्रों की सरकार बन गई है।”

कार्यक्रम में बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा,विजय अग्निहोत्री,डॉ. अनिल धीमान, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी,महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सेवा,समर्पण और सुशासन है, और पार्टी आगे भी महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करती रहेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

घग्गर में खनन माफिया का खूनी खेल: पुलिस पर पथराव, जिप्सी पर चढ़ाया ट्रैक्टर; 4 गिरफ्तार

मोनिका रावत,पंचकूला-:घग्गर नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पंचकूला पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले पुलिस टीम पर पथराव किया और फिर भागने के दौरान पुलिस की जिप्सी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश कर दी।इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।पुलिस ने...

मंडी से भाजपा का हुंकार, जयराम बोले- विधानसभा चुनाव में दिखेगा स्थानीय चुनावों का असर

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के बाद भाजपा ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने दावा किया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों...

पलवल पहुंचे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, SIR, पेपर लीक और भाजपा पर साधा निशाना

पलवल-:पलवल में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR), युवाओं के मुद्दे,पेपर लीक, राम मंदिर में कथित चोरी और भाजपा सरकार को लेकर कई बड़े बयान दिए।प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित पार्टी...

गुरुग्राम में ट्रैफिक सुधार की नई पहल, शंकर चौक और साइबर हब के लिए बदला ट्रैफिक प्लान

गुरुग्राम -:गुरुग्राम में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़े स्तर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। शंकर चौक, साइबर हब, उद्योग विहार और सरहौल बॉर्डर जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए नए रूट तय किए गए हैं। इसके साथ ही...

मेरिट आधारित होगी प्रिंसिपल पदोन्नति, स्कूलों में शुरू होगा ऑनलाइन निरीक्षण: शिक्षा मंत्री

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है।बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रिंसिपलों की पदोन्नति अब मेरिट आधारित नीति के तहत की जाएगी। उन्होंने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.