अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए आप को झूठ बोलने की मशीनरी बताया. उन्होंने कहा कि जब तक इनकी सरकार पंजाब में नहीं थी,तब तक ये लोग सारे दोषारोपण पंजाब पर करते थे। वही राम रहीम को मर्डर केस में बरी किया गया है जिसे लेकर भी विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विज ने लोकसभा चुनावो को लेकर भी बड़ा दावा किया है।
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी को झूठ बोलने की मशीनरी बताते आम आदमी पार्टी नेत्री आतिशी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमे उन्होंने एक बार फिर हरियाणा पर पानी न देने के आरोप लगाए थे. इस पर अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा दूसरों पर दोषारोपण करती है। पहले सारा दोषारोपण पंजाब पर लगाते थे और जब से पंजाब में आप की सरकार बनी है तब से बोलना बंद कर दिया । ये इसी तरह खुद को लोगो के गुस्से से बचाते है।
राम रहीम को रंजीत मर्डर केस में बरी कर दिया गया है जिसे लेकर विज ने कहा की ये कोर्ट का फैसला है, कोर्ट से जो फैसला लिया होगा वो बिल्कुल सही होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार हो रहा है, इस बीच हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि 4 तारीख को हरियाणा में 11सीट आएगी। केंद्र में भी तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। आने वाले समय में हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार ही बनेगी।
