बीजेपी मेयर प्रत्याशी के लिए प्रचार करती नजर आई सरकारी टीचर..कांग्रेस ने उठाए सवाल

यमुनानगर,22 फरवरी–यमुनानगर से बीजेपी मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुमन बहमनी उस वक्त चर्चा में आ गई जब प्रचार के दौरान उनके साथ सरकारी स्कूल की अध्यापिका कई मौको पर मौजूद रही। अध्यापिका का नाम तवनीत कौर है जो जगाधरी गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाती है। उन्होंने सुमन बहमनी के प्रचार के लिए दो दिन की छुट्टी भी ली है।

स्कूल से 2 दिन की छुट्टी लेकर प्रचार करने का आरोप

इस पूरे मसले पर यमुनानगर जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि हमारे संज्ञान में यह मामला आया है.अगर हमारे पास कोई लिखित शिकायत आती है तो हम इस पर कार्रवाई करेंगे।उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारी चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के प्रचार के साथ सहयोग नहीं कर सकता.जगाधरी गर्ल्स गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह ने कहा कि महिला टीचर का नाम तवनीत कौर है। वह 18 और 19 फरवरी को दो दिन की छुट्टी ली थी अब वह स्कूल आ रही है।

कांग्रेस नेता राय सिंह का कहना ये

वहीं इस मसले को कांग्रेस ने मुद्दा बना दिया है. कांग्रेस नेता राय सिंह का कहना है कि कांग्रेस की भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी यमुनानगर की जिला शिक्षा अधिकारी रही है.वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल एक सरकारी अध्यापक को अपना निजी सहायक बनाकर चुनाव प्रचार में सहयोग ले रही हैं।जो सरासर गलत है,कांग्रेस इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग को करेगा.

गौरतलब है कि सुमन बहमनी यमुनानगर में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर रही हैं और वहीं से उन्होंने VRS लिया है।ऐसे में यमुनानगर में सुमन बहमनी का सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों पर अच्छा खासा प्रभाव है।जिसका इस्तेमाल वह चुनाव में करती नजर भी आ रही है।अब देखना होगा की और चुनाव प्रचार में सुमन बहमनी का सहयोग करने वाली अध्यापक पर गाज गिरती है या नहीं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.