हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति सत प्रकाश बंसल द्वारा लिखित पुस्तक ‘अक्षर से आत्मबोध तक’ के लोकार्पण के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि कचरे से प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित होती है और पर्यटकों के बीच भी गलत संदेश जाता है।पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।इसके लिए सरकार के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।पुस्तक के लोकार्पण पर राज्यपाल ने लेखक सत प्रकाश बंसल को बधाई देते हुए कहा कि भाषा राष्ट्रीय एकता का महत्वपूर्ण घटक है।नई शिक्षा नीति में त्रिभाषा सूत्र को मजबूती से लागू करने की आवश्यकता है।उन्होंने शिक्षण संस्थानों में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने और स्थानीय भाषाओं की लिपियों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर कई स्थानीय भाषाओं के लुप्त होने का खतरा है।

नौतोड़ के मुद्दे पर राज्यपाल ने बताया कि वर्ष 1997 तक दो हजार रुपये से कम आय वाले लोगों को इसका लाभ देने का नियम था।इस संबंध में उन्होंने लोकभवन में उपायुक्त से जानकारी मांगी है और आने वाले दिनों में इस दिशा में काम किया जाएगा।वहीं,नौणी विश्वविद्यालय में कुलपति और रजिस्ट्रार के बीच विवाद पर राज्यपाल ने कहा कि बातचीत के जरिए मामले को सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने इसे सामान्य विवाद बताते हुए कहा कि कभी-कभी घरों में भी मतभेद हो जाते हैं।

राज्यपाल ने अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सनातन परंपरा और राम मंदिर निर्माण में उनके योगदान को याद किया।उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की।पुस्तक के लेखक सत प्रकाश बंसल ने कहा कि युवा पीढ़ी को मातृभाषा का महत्व समझना चाहिए।उन्होंने भारतीय और स्थानीय भाषाओं के संरक्षण तथा विकास पर जोर देते हुए कहा कि भाषा के माध्यम से विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.