करनाल, 8 फरवरी –हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने दिल्ली चुनावो में जीत पर कहा कि देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के संकल्प के साथ जुड़ रहे है।उन्होंने दिल्ली वासियों को बधाई देते हुए कहा कि बीते वर्षों में दिल्ली सरकार की कथनी और करनी में अंतर होता था।अब दिल्ली एक बार फिर ट्रैक पर आएगी ।
हरविंद्र कल्याण ने कहा कि दस वर्षो में जिस तरह हरियाणा में व्यवस्था सुधार हुआ है और उसका असर दिल्ली पर भी हुआ है । कल्याण ने कहा कि जिन लोगों ने सत्ता का दुरुपयोग किया जनता उसे बारीकी से देखती है । कांग्रेस पार्टी या कोई भी दल ट्रैक से उतरेगा उस जनता सत्ता से बाहर कर देती है ।
