यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए हरियाणा सरकार का फोकस तेज, 91 एसटीपी से हो रहा जलशोधन

चंडीगढ़, 24 अप्रैल -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 तक यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि नदी में बिना उपचारित पानी न जाए।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जानकारी दी कि यमुना नदी में जाने वाले पानी को साफ करने के लिए यमुना कैचमेंट एरिया में 1543 एमएलडी क्षमता के 91 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें से 41 एसटीपी पिछले पांच वर्षों में स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि बढ़ती जरूरत को देखते हुए नए एसटीपी और औद्योगिक अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र (ईटीपी) स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि जलशोधन क्षमता को और मजबूत किया जा सके।बैठक में हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन जे गणेशन ने बताया कि कुछ औद्योगिक इकाइयां नियमों की अनदेखी कर बिना उपचारित पानी छोड़ रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना तक पहुंचने वाले प्रमुख ड्रेनों पर कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) स्थापित किए जाएंगे, ताकि औद्योगिक अपशिष्ट को उपचारित किए बिना नदी में न जाने दिया जाए। इसके लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत और सोनीपत सहित विभिन्न स्थानों पर नए संयंत्र लगाए जा रहे हैं।इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलशोधन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए।बैठक में यह भी सामने आया कि दिल्ली से आने वाले अनुपचारित जल को हरियाणा में उपचारित किया जा रहा है। इस मुद्दे के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार के साथ समन्वय बढ़ाने की बात कही, ताकि यमुना में केवल साफ पानी ही प्रवाहित हो सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना में भीषण आग: प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना में पुराना होशियारपुर रोड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं। घटना के समय अधिकांश मजदूर गेहूं की कटाई के लिए बाहर गए...

महिला आरक्षण पर सियासत तेज: हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर लगाए “नौटंकी और ड्रामा” के आरोप

शिमला -:महिला आरक्षण को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन और रैलियां करने के बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के रुख को “नौटंकी और ड्रामा” करार देते हुए...

जाखू रोप-वे के पास सैलानियों और स्थानीय लोगों में झड़प, वीडियो वायरल

शिमला, संजू -:शिमला के प्रसिद्ध जाखू रोप-वे के नज़दीक सैलानियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई कहासुनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस होती है, जो धीरे-धीरे बढ़कर हाथापाई में...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लूटकांड: चौथा आरोपी गिरफ्तार, 11.30 लाख रुपये बरामद

फरीदाबाद-:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 12 अप्रैल को हुई 12 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने मामले के चौथे आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 11.30 लाख रुपये और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस...

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए हरियाणा सरकार का फोकस तेज, 91 एसटीपी से हो रहा जलशोधन

चंडीगढ़, 24 अप्रैल -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 तक यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि नदी में बिना उपचारित पानी न जाए।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.