कोविड के बाद भारत में 20 से 30 उम्र के युवा हृदय रोग के शिकार

कोविड के बाद भारत में 20 से 30 उम्र के युवा भी हृदय रोग का शिकार हो रहे हैं। हृदय रोग के शिकार पुरुषों व महिलाओं का अनुपात 60:40 के लगभग है। हृदय रोग कई प्रकार का होता है, जिसमें कुछ प्रकार जेनेटिक भी होते हैं, यानी हृदय रोगी महिला से उसके बच्चे को भी हो सकते हैं। विदेशों के मुकाबले भारत में हर बीमारी व्यक्ति को दस साल पहले अपना शिकार बना रही है। पुरुषों में हृदय रोग का प्रमुख कारण धूम्रपान है, जबकि महिलाओं में माहवारी रुकने के बाद इस रोग का खतरा बढ़ जाता है। यह जानकारी टांडा मेडिकल कालेज अस्पताल के कॉर्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉक्टर मुकुल भटनागर ने दी। उन्होंने कहा कि दैनिक दिनचर्या में बदलाव, खानपान सही न होना और जंक फूड का ज्यादा प्रयोग भी हार्ट अटैक और हृदय रोग का कारण बन रहे हैं। कई बार फैमिली हिस्ट्री की वजह से भी हार्ट अटैक आते हैं और धूम्रपान भी इसका प्रमुख कारण है।

वृद्धावस्था का रोग युवाओं को ले रहा चमेट में

बकौल डॉक्टर मुकुल हालांकि हृदय रोग वृद्धावस्था में ही होता है, लेकिन भारत में हर बीमारी अन्य देशों के मुकाबले 10 साल पहले लोगों को अपना शिकार बना रहा है। अन्य देशों में हृदय रोग 50 से 60 वर्ष की उम्र में होता है, जबकि भारत में 40 वर्ष की उम्र के लोग भी हृदय रोग का शिकार हो रहे हैं। कोविड के बाद 20 से 30 आयु वर्ग के लोगों में भी हृदय रोग और हार्ट अटैक की समस्या सामने आ रही है।

हर दिन हार्ट अटैक के 8 से 10 मामले

टांडा मेडिकल कालेज अस्पताल के कॉर्डियोलॉजी विभाग में हर दिन हार्ट अटैक के 8 से 10 मामले प्रतिदिन आते हैं तथा ओपीडी में करीब 2500 मरीज हर माह देखे जाते हैं। 7 से 8 जिलों के मरीजों को टांडा मेडिकल कालेज स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है तथा सबसे अधिक हृदय रोग और हार्ट अटैक के मामले टांडा में ही आते हैं।

पिछले साल 40 हजार की स्वास्थ्य जांच

डॉक्टर मुकुल ने बताया कि कुछ दिल की बीमारियां जेनेटिक होती हैं जो कि माता-पिता से बच्चों में आ सकती हैं, जबकि हार्ट अटैक में ऐसा नहीं होता। पिछले वर्ष करीब 40 हजार हृदय रोगियों की टांडा के कार्डियॉलोजी विभाग की ओपीडी में उपचार किया गया है। हेल्दी डाइट और योग, व्यायाम करके इस बीमारी से बचा जा सकता है।

admin

goldfiremedia1@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कर्मचारियों को दिवाली तोहफा…सीएम ने की 3% डीए वृद्धि की घोषणा -सीएम मीडिया एडवाइजर

Shimla,16 October-:मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करने की मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया है।उन्होंने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली का बड़ा तोहफा है, जो मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और कर्मचारियों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता...

CM सैनी की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक, जिला अस्पतालों के नवीनीकरण और स्वच्छता पर जोर

Chandigarh,16 October-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,जिसमें जिला अस्पतालों के नवीनीकरण और स्वच्छता को मुख्य एजेंडा बनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूती प्रदान करना और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। )उन्होंने सभी जिला अस्पतालों में मुख्य...

कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार

Kurukshetra,16 October-स्वास्थ्य विभाग ने देर रात शाहाबाद में भ्रूण लिंग जांच के मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।मुख्य आरोपी अंबाला का रहने वाला है और पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में था। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी सोनू बजाज इससे पहले भी छह बार इसी प्रकार...

हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 3% डीए बढ़ाने की घोषणा

Shimla, Sanju:-हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देते हुए 3 फ़ीसदी महंगाई भत्ता (डीए) देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के 18वें वार्षिक सम्मेलन में यह घोषणा की। अप्रैल से सितंबर तक का...

48 घंटे में ही भूले वीरभद्र सिंह का सबक, सरकार ने 28 स्कूलों को किया डाउनग्रेड – जयराम ठाकुर

Mandi,15 October:-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार द्वारा 28 स्कूलों को डाउनग्रेड करने के निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के शिक्षा के प्रति समर्पण को 48 घंटे में ही भुला दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Must Read

©2025- All Right Reserved.