हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:अब सरकारी योजनाओं में नहीं लगेगा मंदिरों के चढ़ावे का पैसा

Shimla, 15 October -हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक निर्णय देते हुए राज्य सरकार को मंदिरों में चढ़ावे की धनराशि का इस्तेमाल किसी भी सरकारी योजना में करने से रोक दिया है।अदालत ने कहा कि दान की राशि केवल धार्मिक और मंदिर-संबंधित कार्यों पर ही खर्च की जा सकती है।

जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर और राकेश कैंथला की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि मंदिरों का पैसा सड़कों,पुलों,या सार्वजनिक भवनों जैसी सरकारी परियोजनाओं पर खर्च नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मंदिर अधिकारियों या कमिश्नर के लिए वाहन खरीदने या VIP उपहारों पर भी इस धन का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

कोर्ट ने कहा:देवता का धन,सरकार का नहीं

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मंदिरों की दान राशि देवता की संपत्ति है,न कि सरकार की। ट्रस्टी केवल संरक्षक हैं,और इस धन का दुरुपयोग आपराधिक विश्वासघात माना जाएगा।अगर किसी ट्रस्टी या अधिकारी द्वारा मंदिर के धन का गलत इस्तेमाल पाया जाता है,तो उससे वह राशि वसूली जाएगी और वह व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा।

याचिका कैसे पहुंची अदालत तक

यह मामला कश्मीर चंद शांड्याल की ओर से दायर जनहित याचिका के बाद कोर्ट तक पहुंचा।याचिकाकर्ता ने अदालत से मांग की थी कि हिंदू सार्वजनिक धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ निधि अधिनियम, 1984 का कड़ाई से पालन कराया जाए और मंदिरों की दान राशि का पारदर्शी लेखा-जोखा रखा जाए।

पारदर्शिता पर जोर

कोर्ट ने मंदिरों को आदेश दिया है कि वे हर महीने की आय-व्यय रिपोर्ट अपनी वेबसाइट या नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक करें।इससे श्रद्धालुओं में यह विश्वास बनेगा कि उनका दान केवल धार्मिक और सामाजिक कल्याण के लिए उपयोग हो रहा है।

सरकारों पर टिप्पणी

याचिकाकर्ता ने बताया कि पिछली कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों ने मंदिरों के फंड का उपयोग सरकारी योजनाओं में करने की कोशिश की थी।

कांग्रेस सरकार ने फरवरी 2025 में ‘सुख शिक्षा योजना’ और ‘मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना’ के लिए मंदिरों से योगदान मांगा था।वहीं भाजपा सरकार ने 2018 में मंदिरों के बजट का 15% एनजीओ संचालित गोशालाओं को देने की घोषणा की थी.

फैसले का असर

इस फैसले के बाद सरकार अब मनमाने ढंग से मंदिरों के फंड का उपयोग नहीं कर सकेगी।मंदिरों के पैसे की पारदर्शिता बढ़ेगी और अधिकारियों की मनमानी पर अंकुश लगेगा।

प्रदेश में सरकारी नियंत्रण वाले मंदिर

फिलहाल हिमाचल प्रदेश में 36 मंदिर सरकारी नियंत्रण में हैं, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इन मंदिरों में चढ़ावे के रूप में 4 अरब रुपये से अधिक की राशि जमा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.