शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- चंबा और नूरपुर पुलिस जिला में पर्यटकों के साथ हुई दो घटनाओं को लेकर एडीजी लॉ एंड आर्डर अभिषेक त्रिवेदी ने शिमला सफाई देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया में नूरपुर और चंबा की दो घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में पुलिस कानून व्यवस्था बनाएं रखने और पर्यटकों की सुरक्षा के प्रति वचनबद्ध है।हिमाचल पुलिस प्रदेश में पर्यटकों का स्वागत करती है और पर्यटकों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो इसको लेकर पुलिस सजग है।
कानून व्यवस्था बनाए रखना और पर्यटकों को अच्छा माहौल देना पुलिस की वचनबद्धता
एडीजी अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि चंबा और नूरपुर में हुई घटनाओं की पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। नूरपुर में गाड़ियों के शीशे तोड़ने वाले लोगों की पहचान भी की जा चुकी है और आगामी कारवाई की जा रही है। चंबा कर खज्जियार में हुई दंपती एनआरआई के भाई के साथ की घटना में भी पुलिस जांच कर रही है। हिमाचल प्रदेश एक शान्तिपूर्ण राज्य है। इसलिये हिमाचल प्रदेश पुलिस देश व विदेश से आने वाले सभी पर्यटको का स्वागत करती है और उनकी सुरक्षा के लिये सदैव तत्पर रहती है। हिमाचल प्रदेश पुलिस किसी भी विशेष राज्य के पर्यटको के साथ मारपीट व दुर्यव्यहार नहीं करती है। पुलिस के खिलाफ़ गलत प्रचार सोशल मीडिया पर हो रहा है जिसका हिमाचल प्रदेश पुलिस खंडन करती है।
