प्राकृतिक आपदा के बीच हिमाचल की राजनीति का पारा हाई.. राहत कार्यों पर बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना

Shimla,8July-मंडी जिले में आई भीषण प्राकृतिक आपदा को लेकर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने एक प्रेस वार्ता में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आपदा को आठ दिन बीत जाने के बाद भी सरकार पुनर्वास कार्य शुरू करने में पूरी तरह विफल रही है।

“अब भी लापता हैं 28 लोग,1000 से अधिक घर प्रभावित”

डॉ.बिंदल ने बताया कि मंडी में भारी वर्षा और भूस्खलन के चलते अब तक 48 लोग लापता हुए हैं,जिनमें से 20 के शव बरामद किए जा चुके हैं,जबकि 28 लोग अभी भी लापता हैं।उन्होंने आगे बताया कि करीब 1000 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं,जिनमें से 500 पूरी तरह ढह गए हैं और लगभग 200 घरों का नामोनिशान तक मिट चुका है।

“थुनाग में सरकार ने एक पत्थर तक नहीं हटाया”– बिंदल

भाजपा अध्यक्ष ने आपदा राहत की धीमी प्रगति को लेकर कहा कि,थुनाग जैसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में सरकार ने एक पत्थर तक नहीं हटाया है।न तो जरूरी मशीनरी पहुंची है,न ही पीने के पानी की व्यवस्था हो पाई है।लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।”उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ठाकुर कई किलोमीटर पैदल चलकर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और ज़मीनी हालात का जायजा लिया।बिंदल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हजारों राशन की बोरियां,बर्तन और जरूरी सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई है।

“अगर यह राजनीति है,तो हम करते रहेंगे

राजनीति के आरोपों पर जवाब देते हुए डॉ. बिंदल ने कहा: अगर भूखे लोगों तक राशन पहुंचाना और पीने का पानी देना राजनीति है,तो हम ऐसी राजनीति करते रहेंगे।”उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें और राहत कार्यों की ज़मीनी निगरानी करें, ताकि जनता को यह भरोसा हो सके कि सरकार उनके साथ खड़ी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम विधानसभा चुनाव से प्रचार कर वापस लौटे मुख्यमंत्री सुक्खू, बीजेपी को लिया आड़े हाथ

शिमला, संजू -: असम विधानसभा चुनाव प्रचार से लौटने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला में साउथ एशियाई टेबल टेनिस यूथ चैंपियनशिप-2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं टेबल टेनिस खेलते हुए युवा खिलाड़ियों के लिए इसे एक बेहतरीन मंच बताया और प्रतियोगिता के आयोजकों को...

मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सीएम सुक्खू को घेरते हुए बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

मंडी ,धर्मवीर -: मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार को जमकर घेरा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार आए दिन दिन जिस तरह से अपने फैसलों को बदल रही है, उससे साफ झलक रहा है कि अधिकारियों और सरकार के बीच...

प्री-एग्जाम पास करने वाले अभ्यर्थियों को हरियाणा सरकार देगी कोचिंग सहायता: नायब सिंह सेन

चंडीगढ़ , 8 अप्रैल -:हरियाणा सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अहम घोषणा की है। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि Union Public Service Commission (यूपीएससी), Haryana Public Service Commission (एचपीएससी) और न्यायिक सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को आगे की तैयारी के लिए आर्थिक...

4 अप्रैल को होटल ले गया पंजाब का युवक, 6 को सुसाइड नोट लिखकर सुंदरनगर में युवती ने लगाया फंदा

मंडी, धर्मवीर – मंडी जिला के सुंदरनगर में 22 वर्षीय बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने पठानकोट के एक युवक पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतिक ने युवक पर बीती 4 अप्रैल...

सवालों पर सियासत या जवाबदेही? असम विवाद ने खड़े किए लोकतंत्र पर बड़े प्रश्न

नई दिल्ली,8 अप्रैल— देश की राजनीति में एक नई बहस तब तेज हो गई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से कुछ अहम मुद्दों पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण मांगा। खेड़ा ने विदेशों में कथित संपत्तियों, कंपनियों के पंजीकरण और चुनावी शपथ पत्र में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए,...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.