/ Sep 18, 2026

आपदा में प्रभावित हुआ थुनाग सहकारी बैंक… खाताधारक न घबराएं, कैश पूरी तरह सुरक्षित

Mandi,8 July -सराज क्षेत्र के थुनाग बाजार में 30 जून की रात आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई,जिसमें लगभग 50 से अधिक भवन और 200 दुकानें प्रभावित हुईं। इसी आपदा की चपेट में थुनाग स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा भी आ गई,जो एक निजी भवन के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित हो रही थी।

₹39 लाख कैश सुरक्षित,खाताधारकों को घबराने की आवश्यकता नहीं

बैंक के 22,000 खाताधारकों के लिए राहत की खबर यह है कि शाखा की सेफ में रखा गया ₹39 लाख नकद पूरी तरह सुरक्षित है।हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर पंकज शर्मा ने बताया कि बाढ़ से केवल बैंक के कंप्यूटर, फाइलें और फर्नीचर प्रभावित हुए हैं, जबकि कैश सेफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।पंकज शर्मा ने बताया कि बैंक की सेफ अत्यंत मजबूत होती है। पानी या अन्य बाहरी कारकों से इसे कोई क्षति नहीं पहुंच सकती। इसके बावजूद यदि नुकसान होता भी, तो कैश बैंक की ब्लैंकेट इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत बीमित होता.

भ्रामक खबरों से बचें– शाखा में लॉकर सुविधा नहीं थी

सोशल मीडिया पर चल रही उन अफवाहों का खंडन करते हुए पंकज शर्मा ने स्पष्ट किया कि शाखा में लॉकर की सुविधा मौजूद नहीं थी, इसलिए गहनों के नुकसान की खबरें पूरी तरह निराधार हैं। शाखा में केवल कैश सेफ थी।

थुनाग:120 करोड़ वार्षिक कारोबार वाली अग्रणी शाखा

यह शाखा पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय है और मंडी जिला की प्रमुख शाखाओं में गिनी जाती है। इसका सालाना कारोबार लगभग ₹120 करोड़ है।आपदा के बाद शाखा का तीन बार निरीक्षण किया जा चुका है।

राहत कार्य जारी – ₹1 करोड़ कैश वितरित

सरकारी आदेशों के तहत,थुनाग क्षेत्र के प्रभावित नागरिकों को ₹1 करोड़ नकद सहायता बैंक के माध्यम से वितरित की गई है।

बैंक सेवाएं जल्द होंगी बहाल

बिजली और इंटरनेट सेवा बहाल होते ही,अगले 2–3 दिनों में किसी अन्य सुरक्षित भवन में अस्थायी रूप से बैंक सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी।”हम खाताधारकों को विश्वास दिलाते हैं कि बैंक का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित है।जिला कार्यालय में मौजूद आवश्यक फाइलें थुनाग शाखा में स्थानांतरित की जाएंगी और जल्द ही सभी बैंकिंग सुविधाएं सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएंगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंत्री जगत सिंह नेगी की आपत्ति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

शिमला,संजू-किन्नौर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं।राजस्व एवं बागवानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी ने नई जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के गठन पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को...

चंबा में सीजन की पहली बर्फबारी से पांगी मार्ग बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में अब सर्दी ने दस्तक दे दी है।चंबा जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ताजा हिमपात के चलते पांगी घाटी को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से...

ज्वालामुखी मंदिर में खुद को आग लगाने वाले राजस्थान के युवक ने टांडा में तोड़ा दम

ज्वालामुखी-:ज्वालामुखी स्थित शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर परिसर में खुद को आग लगाने वाले राजस्थान निवासी 36 वर्षीय युवक की शुक्रवार सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान रामदास निवासी झालावाड़, राजस्थान के रूप में हुई है। वह घटना में करीब 70 फीसदी झुलस गया था।जानकारी के अनुसार,रामदास ने...

डिजिटल पेमेंट की सुविधा के साथ अतिरिक्त शुल्क का सवाल, व्यापारी बोले—बढ़ी लागत का असर कारोबार और ग्राहक दोनों पर पड़ सकता है

शिमला,संजू-:UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने देश में भुगतान का तरीका काफी बदल दिया है।चाय की दुकान से लेकर बड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों तक QR कोड के जरिए भुगतान अब आम बात है। लेकिन 2,000 रुपये से अधिक के कुछ व्यापारी UPI लेनदेन पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट को लेकर कारोबारियों की चिंता सामने आ...

अनिल विज ने सौंपे सहायता राशि के चेक, बोले- संकट के समय पत्रकारों और उनके परिवारों का साथ देना जरूरी

अम्बाला-:पत्रकारों और उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के प्रयास लगातार जारी हैं।इसी कड़ी में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ के दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे अंकुश जैन को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।इसके अलावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.