हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक ने पेंडिंग सात पोस्ट कोड के रिजल्ट निकालने को दी मंजूरी

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई.जिसमें विधानसभा के बजट सत्र की तारीखों को मंजूरी दी गई।इसके तहत 10 से 28 मार्च तक हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र होगा. जिसमें कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएगी। 17 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना तीसरा बजट पेश करेंगे। कैबिनेट ने पेंडिंग सात पोस्ट कोड के कुल 713 पदों के रिजल्ट निकालने को मंजूरी दी गई है। जिसमें पोस्ट कोड,970 962, 916, 977, 980, 971 ,928 पोस्ट कोड शामिल हैं।
कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कैबिनेट ने हिमाचल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बनने पर सांसद रजनी पाटिल को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी हिमाचल में और मज़बूत होगी।
सरकारी महिला कर्मचारियों को मिलेगा विशेष मातृत्व अवकाश
कैबिनेट मीटिंग में सरकारी महिला कर्मचारियों को प्रसव के दौरान बच्चे की मृत्यु होने या जन्म देने के बाद  बच्चे की मृत्यु होने पर 60 दिन का विशेष मातृत्व अवकाश देने को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने पुलिस चौकी संजौली को थाने का दर्जा देते हुए 20 पदों की स्वीकृति दी है।इसके अलावा 13 तहसीलदार के पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी है। कैबिनेट ने प्रदेश 135 थानों को जनसंख्या, क्षेत्र, अधिक अपराध,यातायात, अंतरराज्यीय सीमाओं और पर्यटकों की आमद के आधार पर छ श्रेणियों में बांटने का भी निर्णय लिया है जिसमें कैटागिरी के हिसाब से अब जवानों की तैनाती की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर का बयान: चुनाव आयोग पर सवाल उठाना हार की हताशा

कांगड़ा,राहुल चावला —: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल, चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वे शाहपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान: CBI जांच पर भरोसा, विपक्ष पर निशाना, गांवों के विकास पर जोर

करनाल-:करनाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने Central Bureau of Investigation (CBI) जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी तरह के संदेह जताना उचित नहीं है। उन्होंने...

महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना, कुलविन्द्र कौर सैनी ने मांगा जनसमर्थन

अम्बाला, 1 मई — नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, उसके तुरंत बाद आम जनता पर महंगाई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.