धर्मशाला में कांग्रेस ने विकास किया होता तो रैली के लिए चंबी मैदान की तरफ नहीं भागना पड़ता-सुधीर

धर्मशाला : राहुल चावला ( TSN)- धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की रैली पर बयान दिया है। तंज कसते उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने  धर्मशाला में रैली क्यों नहीं करवाई? अगर धर्मशाला में कांग्रेस ने विकास किया होता तो रैली के लिए चंबी मैदान की तरफ नहीं भागना पड़ता। पिछले डेढ साल से धर्मशाला के साथ अनदेखी की गई, इसलिए प्रियंका गांधी को भी जिला मुख्यालय के बजाय चंबी में रैली को संबोधित करना पड़ा।
सुधीर शर्मा ने कहा कि चंबी मैदान में पहले तो मीडिया को विशेष तौर पर बुलाया गया, लेकिन प्रियंका गांधी ने मीडिया को बिका हुआ कह कर अपमानित कर दिया। मजे की बात तो यह है कि प्रदेश के सीएम भी चुपचाप सुनते रहे। सुधीर शर्मा ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को अपमानित कर सकते हैं तो आम आदमी की इनकी नजर में क्या कद्र होगी.
सीएम सरकार को संगठन की तरह चलाना चाहते हैं 
सुधीर शर्मा ने CM पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम सुक्खू सरकार को पार्टी संगठन की तरह चलाना चाहते थे। सुक्खू को प्रशासनिक तजुर्बा नहीं है और न ही उन्होंने इसे सीखने की जरूरत समझी। सीएम की कुर्सी मिलते ही सत्ता के नशे में मदहोश होकर जनविरोधी फैसले लेने शुरू कर दिए। चाहे वह लोगोंं को सुविधा देने वाले संस्थान हों या क्रशर, सबको बंद कर दिया। धर्मशाला के कई प्रोजेक्ट भी ठंडे बस्ते में डाल दिए। सुधीर शर्मा ने कहा कि आज लोग समझ रहे हैं कि किस तरह मुख्यमंत्री धर्मशाला से सब प्रोजेक्ट्स ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। 15 महीनों के भीतर ही सरकार के खिलाफ लोगों में रोष इस कद्र बढ़ गया है कि जनता उनके खिलाफ बोल रही है।उन्होंने कहा कि हमारे जीतने से विधायक नहीं बल्कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश फिर से विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.