दिल्ली (एकता): दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। दिवाली रोशनी का त्योहार है। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग अपने घरों को बड़े चाव के साथ सजाते हैं। इसके साथ ही मिठाइयों के साथ ही तमाम तरह की नमकीन Recipe भी बनाते हैं। अगर आप भी घर पर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आप यह स्पेशल Recipe बना सकते हैं। कई लोग बाहर से मिठाई खाना पसंद करते हैं तो कई घर पर ही बनाते हैं। हर कोई दिवाली अपने घर पर ही मनाना पसंद करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि दिवाली में आप फेमस स्नैक चकली रेसिपी बना सकते हैं। इसे आप शाम की चाय के साथ गस्ट को सर्व कर सकते हैं। अगर आप अपने घर से दूर हैं, तो आप अपने मेहमानों के लिए चकली और चाय का इंतजाम कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आसानी से और मिनटों में इस रेसिपी को कैसे बनाया जाता है।
जानिए क्या होती है चकली?
बता दें कि यह Recipe एक गुजराती स्नैक है, जिसे स्पाइरल शेप में बनाया जाता है। यह नमकीन होती है और खाने में ज्यादा स्वादिष्ट होती है। इसे अलग-अलग शहरों में कई नामों से पुकारा जाता है। इसे चावल, काले चने और चने के मिश्रण से बनाया जाता है। दिवाली पर इसे खासतौर से बनाया जाता है।
चकली बनाने के लिए यह है जरूरी सामग्री
250 ग्राम चने की दाल
1/2 किलो चावल का आटा
200 ग्राम काला चना
1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
2 बड़े चम्मच मक्खन
1 बड़ा चम्मच अदरक
नमक स्वाद अनुसार
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 बड़ा चम्मच बारीक कुटी हुई हरी मिर्च
तेल आवश्यकतानुसार
जानें क्या है चकली बनाने की विधि
- सबसे पहले चकली बनाने के लिए दालों को पहले रातभर भिगोकर रखना चाहिए। अगले दिन उन्हें सुखाना चाहिए।
- जब दालें सूख जाएं तो एक कड़ाही में धीमी आंच पर भून लें। दाल में से जब खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें।
- दाल को ठंडा करने के बाद पीस लें।
- अब इसमें बटर, सहित सभी मसाले डाल लें। इसके बाद अदरक और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दें।
- इस आटे को दो हिस्सों में अलग कर लें।
- आटे की लोइयां बना लें।
- आप आटे के दूसरे भाग में अन्य सामग्री या रंग डालकर उसे कलरफुल बना सकती हैं। चकली मेकर में डालकर चकली बना लें।
- कड़ाही में तेल डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म कर लें।
- तेल गर्म हो जाने पर चकलियां डालकर अच्छी तरह से उन्हें सुनहरा भूरा कर लें।